अपनी बेटी को गले लगाकर रो रहे थे क्विंटन डी कॉक, ऋषभ पंत का पिघला दिल, जश्न छोड़ निभाई दोस्ती

T20 World Cup Final IND vs SA: भारतीय टीम ने 17 साल बाद दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया है। इससे पहले साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की थी। 17 साल बाद रोहित शर्मा ने अब अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को यह बड़ी उपलब्धि दिलाई है।

भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम अजय रही है। भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा था। फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंत के कुछ ओवर्स में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मैच को भारत की झोली में डाल दिया। खास तौर पर जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी देखकर दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गज हैरान हैं।

T20 World Cup 1

अफ्रीकी खिलाड़ियों की आंखों से निकले आंसू

टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे। लेकिन दूसरी तरफ साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। दक्षिण अफ्रीका के ड्रेसिंग रूम में माहौल गमगीन था। मैदान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी के आंखों से आंसू नहीं रूक रहे थे।

पंत ने निभाई दोस्ती

इस मैच के बाद क्विंटन डी कॉक मैदान में अपनी बेटी को गले लगाकर रोते हुए नजर आए। इस दौरान ऋषभ पंत उनके पास आए और उन्हें गले लगा लिया। ऋषभ पंत ने भारत की जीत का जश्न छोड़कर अपनी दोस्ती निभाई। दरअसल, क्विंटन डी कॉक और ऋषभ पंत एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं।

डी कॉक के साथ पंत ने की बातचीत

अपने आईपीएल करियर की शुरुआत में क्विंटन डी कॉक दिल्ली डेयरडेविल्स जो कि अब दिल्ली कैपिटल्स है उस टीम का हिस्सा थे। जहां ऋषभ पंत भी मौजूद हैं। क्विंटन डी कॉक और ऋषभ पंत भारत और साउथ अफ्रीका मैच के दौरान भी एक दूसरे के साथ हंसी मजाक करते हुए नजर आए थे। ऋषभ पंत जीत के बाद क्विंटन डि कॉक के साथ लंबी बातचीत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+