'हार्दिक भाई ने ट्रॉफी जीत लिया, अब नई भाभी भी लाएंगे', फिर बुरी तरह ट्रोल हुईं नताशा स्टैनकोविक, जानें वजह
Hardik Pandya's wife Natasa Stankovic: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया। भारत के जीत में ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या की अहम भूमिका रही। हार्दिक पंड्या ने टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले आईपीएल में हार्दिक पंड्या बुरी फॉर्म से गुजर रहे थे।
हार्दिक पंड्या ने पलटा मैच
भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में जबरदस्त वापसी करते हुए हार्दिक पंड्या ने कमाल का प्रदर्शन किया। हार्दिक पंड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टीम इंडिया के जीत के हीरो बने। हार्दिक पंड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हेनरिक क्लासेन को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। मैच वहीं से बदल गया, वहीं आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या ने डेविड मिलर का विकेट भी ले लिया। इसके बाद भारतीय टीम वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने में कामयाब हो गई।

नताशा की चुप्पी ने मचाई खलबली
टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद हार्दिक पंड्या मैदान पर रोते हुए नजर आए। हार्दिक पंड्या को टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने गले लगाया। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू लगातार बह रहे थे। हार्दिक पंड्या की धांसू परफॉर्मेंस की हर जगह तारीफ हो रही है। लेकिन उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक का इस पर अब तक कोई भी बयान नहीं आया है।
नताशा की चुप्पी पर उठे सवाल
आईपीएल के दौरान हार्दिक पंड्या और उनकी वाइफ नताशा को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स इस बात का दावा भी कर रहे थे कि हार्दिक पंड्या और नताशा एक दूसरे से तलाक लेने वाले हैं। लेकिन बाद में इन खबरों को महज एक अफवाह करार दिया गया। हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत के बाद नताशा की खामोशी ने एक बार फिर से इन खबरों को हवा दे दी है।
फैंस कर रहे हैं ट्रोल
नताशा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो दिन पहले शेयर की गई उनकी तस्वीर पर फैंस लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा हार्दिक भाई ट्रॉफी ले आए हैं, अब नई भाभी भी ले आएंगे। आप अपना सोचो, ऐसे ही कई यूजर्स नताशा को ट्रोल करने में जुटे हुए हैं। जहां दूसरी तरफ टीम इंडिया के खिलाड़ियों की पत्नियों ने भारत की जीत पर टीम को बधाई दी तो वहीं नताशा की तरफ से अब तक किसी की तरह का पोस्ट सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications