T20 World Cup 2024: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले ये बातें कर रहे हैं विराट कोहली के फैंस
T20 WC 2024, IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक बहुत बड़ी टक्कर के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि भारत का सामना दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से होगा। यह बहुप्रतीक्षित मैच गुरुवार, 27 जून को गुयाना नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम टूर्नामेंट के पिछले सीजन में इंग्लैंड से मिली हार का बदला लेना चाहेगी। हालांकि, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म अभी भी चिंता का एक महत्वपूर्ण विषय बनी हुई है।
कोहली को फॉर्म को लेकर चिंता में फैंस
टूर्नामेंट के एक बड़े मुकाबले से पहले पूर्व कप्तान विराट कोहली की वर्तमान फॉर्म ने टीम इंडिया के साथ-साथ फैंस को भी चिंता में डाल दिया है। ऐसे में फैंस के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं, फैंस की प्रतिक्रियाओं में अलोचना और क्रिकेटर की प्रशंसा करने वालों की संख्या लगभग बराबर हैं।

बतौर ओपनर विराट कोहली का नहीं चल रहा बल्ला
टी20 वर्ल्ड कप-2024 के सुपर-8 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली एक बार फिर बतौर ओपनर फेल हुए हैं। विराट ने जॉश हेजलवुड की 5 गेंदों का सामना किया और बिना कोई रन बनाए अपना विकेट गंवा दिया। ये एक ऐसा पल था जिसकी उम्मीद शायद उनके फैंस को कभी नहीं रही होगी।
कोहली की फॉर्म को लेकर भड़का फैन
एक फैन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली के प्रदर्शन की अलोचना करते हुए कहा कि, विराट कोहली एक बार फिर डक पर आउट हो गए। बड़े मैच में सीधा हाथ में कैच देना चिंता का एक बड़ा विषय है। आप किसी भी टीम के खिलाफ कुछ नहीं कर पाए। कितने मैच में हम ये देख चुके हैं कि रोहित शर्मा भी आउट हो चुके हैं और विराट कोहली भी, हर मैच में ऋषभ पंत और सूर्यकुमार से उम्मीद नहीं कर सकते हैं।
फैन ने कहा कि हमारे सबसे बड़े बल्लेबाज विराट कोहली हैं। इससे अच्छा तो केएल राहुल को ही खिला लेते। अच्छी फॉर्म में आने के बाद आप अपना विकेट गंवा रहे हैं।
आंकड़ों के साथ किया कोहली का बचाव
एक दूसरे फैंन ने आंकड़ों के साथ बताया कि एक खराब टूर्नामेंट के कारण कोहली की अलोचना करना थोड़ी जल्दबाजी होगी। उन्होने कहा कि, विराट कोहली के लिए सिर्फ एक खराब टी20 विश्व कप और लोग भूल गए कि विराट कोहली इस टीम को हर टी20 विश्व कप में ले गए और 3 टूर्नामेंटों में सर्वोच्च स्कोरर रहे और 2 बार आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे हैं।
'कोहली ने कई सालों तक टीम को संभाला'
एक अन्य फैन ने कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि, 'विराट कोहली ने इस टीम को कई सालों तक संभाला है, 2014, 2016 और 2022 में भारत को बचाया है। सिर्फ़ एक ख़राब टी20 विश्वकप और लोग उनसे ऐसे सवाल करते हैं जैसे वो हमारे रक्षक नहीं रहे हों। यह अपमान है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'विराट कोहली निश्चित रूप से नॉकआउट स्टेज में वापसी करेंगे। उन पर विश्वास रखें।'
टॉप ऑर्डर बना चिंता का कारण
दरअसल, टूर्नामेंट में अब तक भारत के दबदबे ने किसी भी बदलाव की गुंजाइश नहीं छोड़ी है क्योंकि टीम ने सभी यूनिट में एक ही संयोजन बनाया है, जिसमें किसी एक बल्लेबाज ने बड़े स्कोर के साथ टीम को संभाला है हैं और गेंदबाजों ने अब तक काफी हद तक दोषहीन प्रदर्शन किया है। हालांकि, टॉप ऑर्डर क्रम में चिंता का एक बड़ा कारण बना हुआ है।
क्या प्लेइंग-11 से बाहर होगे विराट कोहली?
भारत की प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली को लगातार मौका देने का कोई फायदा नहीं हुआ। कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टूर्नामेंट में अपने दूसरे शून्यो पर आउट हुए। कोहली ने छह मैचों में चार बार सिंगल-डिजिट स्कोर बनाए हैं और अब तक 11 की औसत से सिर्फ 66 रन बनाए हैं, लेकिन इस स्टेज पर टीम इंडिया विराट कोहली के बिना जाने का रिस्क नहीं लेना चाहेगी।
क्या नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे विराट कोहली?
ऐसे में संभावना है कि भारत कोहली को उनके नंबर तीन स्थान पर वापस भेजने के विचार पर विचार करेगा, जिसमें यशस्वी जायसवाल को टॉप पर मौका मिलेगा। हालांकि, इसका मतलब यह होगा कि मेन इन ब्लू को शिवम दुबे को बाहर करना होगा और ऋषभ पंत को उस बल्लेबाजी स्थान से दूर ले जाना होगा जिसमें उन्होंने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।
ये भी पढ़ें- Umpiras Salary: वर्ल्ड कप में अंपायर को कितनी मिलती है सैलरी? एक मैच की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश
टीम इंडिया में बदलाव की संभावना कम
इसलिए, इस समय ऐसा कोई भी निर्णय असंभव है क्योंकि जीतने वाले संयोजन में व्यापक बदलाव की संभावना नहीं है। पंत के लिए एक और विकल्प हो सकता है कि वे ओपनिंग करें, जिससे कोहली नंबर-तीन स्थान पर वापस आ सकें।












Click it and Unblock the Notifications