Umpiras Salary: वर्ल्ड कप में अंपायर को कितनी मिलती है सैलरी? एक मैच की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

Cricket Umpiras Salary: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कैरेबियन में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के आगामी सेमीफाइनल के लिए अंपायरों और मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है। पहला सेमीफाइनल 27 जून को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल उसी दिन शाम को गुयाना में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड के मैच में मैच रेफरी जेफरी क्रो होंगे, जबकि ऑन-फील्ड अंपायर क्रिस गैफनी और रॉडनी टकर होंगे। इसके अलावा टीवी अंपायर जोएल विल्सन होंगे तो वही फॉर्थ अंपायर की जिम्मेदारी पॉल रीफेल संभालेंगे।

क्रिकेट फैन होने के नाते हम हर खिलाड़ी की सैलरी और मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड की विनिंग अमाउंट तो जानते हैं, लेकिन हम अंपायर की सैलरी बहुत कम या फिर नहीं जानते। हम खिलाड़ियों और शॉट्स के बारे में तो खूब चर्चा करते हैं, लेकिन इस खेल को सुचारू रूप से चलाने वाले अंपायर के बारे में कभी नहीं सोचते। इस आर्टिकल में हम आईसीसी के अंपायरों की सैलरी के बारे में ही बात करेंगे।

Richard Kettleborough and Richard Illingworth

अंपायर की सालाना सैलरी कितनी होती है?
दरअसल, क्रिकेट की दुनिया में अंपायर के बिना आईसीसी मैच की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। आईसीसी सर्वश्रेष्ठ अंपायर के लिए एक पुरस्कार देता है, जिसके लिए नकद पुरस्कार 7,36,995 रुपये है। विभिन्न रिपोर्ट के अनुसार, इन सब चीजों के अलावा उनकी सालाना सैलरी 75,51,350 है।

टी20 विश्व कप में कितना कमाते हैं अंपायर?
दरअसल, क्रिकेट प्रेमी इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2024 में व्यस्त हैं। क्रिकेट में पहला नियम खेल के संचालन के लिए अंपायर रखना है। ICC अंपायरों को 1,500 डॉलर की मैच फीस मिलती है। एक अंपायर के वेतन में रिटेनर फीस, मैच फीस और अन्य शामिल हैं। आपको यह भी बता दें कि वेतन व्यक्तिगत अंपायर के अनुभव, प्रतिष्ठा और मैच के महत्व पर निर्भर करता है।

अंपायर को मिलती हैं ये सुविधाएं
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि खिलाड़ी ब्रांड एंडोर्समेंट आदि से कमा सकते हैं, लेकिन टीवी पर हमने कभी किसी अंपायर को किसी ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नहीं देखा है। वे ICC से कमाते हैं, इन सभी चीजों के अलावा उन्हें यात्रा व्यय, होटल में ठहरने का खर्च और भोजन जैसी अन्य सुविधाएँ भी मिलती हैं।

ये भी पढ़ें- DLS मेथड बनाने वाले Frank Duckworth ने दुनिया को कहा अलविदा, 84 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

एक क्रिकेट वेबसाइट ने ICC अंपायरों के वेतन का खुलासा किया जिसके अनुसार उन्हें प्रति मैच $1,500 का भुगतान किया जाता है। अगर टी20 अंपायरों के वेतन की बात करें तो टी20 प्रारूप में अंपायरों का वेतन लगभग 1,13,270 रुपये है। टेस्ट मैच में, ICC अंपायरों को 3,77,567 रुपये मिलते हैं। वनडे मैचों में उन्हें 2,26,540 रुपये मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+