IND vs IRE: प्यार में घायल हार्दिक पांड्या ने बरपाया कहर, आयरलैंड की बैटिंग को तहस-नहस कर किया ऑल आउट
India vs Ireland Match: भारत और आयरलैंड के बीच आज न्यूयॉर्क में टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान हार्दिक पांड्या का कहर देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करते हुए रोहित एंड कम्पनी ने आयरलैंड की टीम को तहस-नहस कर दिया। आयरिश बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाए।
भारत के लिए विकेट लेने की शुरुआत अर्शदीप सिंह ने की। उन्होंने आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग को 2 रन के निजी स्कोर पर वापस भेज दिया। उनके बाद अर्शदीप ने एक और खिलाड़ी बैलबर्नी को 5 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। भारत के लिए पावरप्ले में सबसे ज्यादा टी20 विकेट के मामले में अर्शदीप ने बुमराह (25) को पछाड़ दिया। भुवनेश्वर (47) टॉप पर हैं।

यहाँ से हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाल लिया। प्यार में घायल शेर पांड्या ने आयरलैंड के बल्लेबाज टकर को बोल्ड कर दिया। इसके बाद भी पांड्या नहीं रुके और नियमित अंतराल पर उन्होंने विकेट झटके। उन्होंने कर्टिस कैम्फर (12) और मार्क अडायर (3) को आउट कर दिया।
आयरलैंड ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। बुमराह और अक्षर पटेल ने भी एक-एक खिलाड़ी आउट कर दिया। इस दौरान जॉर्ज डोकरेल के बल्ले से कुछ धाकड़ शॉट देखने को मिले। उन्होंने अर्शदीप सिंह की गेंदों को निशाना बनाया।
डेलानी ने 14 गेंदों का सामना करते हुए 26 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जोशुआ लिटल ने भी 14 रन बनाए। इस तरह आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन बनाकर आउट हो गई। भारत के लिए पांड्या ने 27 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा बुमराह और अर्शदीप को भी 2-2 विकेट मिले।
ड्रॉप इन पिचों की आलोचना काफी हो रही है। आईसीसी का यह फैसला अब उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिका में क्रिकेट प्रमोट करने के लिए आईसीसी ने वहां मैचों का आयोजन किया है लेकिन खराब पिचों से फैन्स और ब्रॉडकास्टर दोनों को ही नुकसान हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications