एक बार फिर शर्म से झुका पाकिस्तानियों का सिर, कप्तान बाबर आजम ने बनाया सबसे घटिया रिकॉर्ड
T20 World Cup 2024, Latest News: पाकिस्तान के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा। पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मुकाबले में यूएसए के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो सकी। यूएसए ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचते हुए सुपर 8 राउंड की तरफ कदम बढ़ा दिया है। पाकिस्तान की इस हार के बाद कप्तान बाबर आजम की जमकर आलोचना की जा रही है।
यूएसएस ने दर्ज की दूसरी जीत
पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेला गया यह मुकाबला पहले टाई हुआ। दरअसल, पाकिस्तान और यूएसए दोनों ने 20-20 ओवर के खेल में 159 रन बनाए थे। जिसके बाद सुपर ओवर में इस मुकाबले का रिजल्ट निकाला गया। सुपर ओवर में यूएसए ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 19 रनों का लक्ष्य रखा था। लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाज इसे बनाने में नाकाम रहे और यूएसए ने पाकिस्तान को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने दूसरी जीत दर्ज कर ली।

ट्रोलर्स के निशाने पर आए बाबर आजम
इस हार के बाद एक बार फिर पाकिस्तानियों का सिर शर्म से झुक गया है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की तुलना भारतीय दिग्गज विराट कोहली से होती रही है। विराट कोहली की तरह बाबर आजम भी कई रिकॉर्ड बनाने का कारनामा कर चुके हैं। लेकिन यूएसए के खिलाफ उनकी वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी। दरअसल, इस मुकाबले में पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम ने 43 गेंद में 44 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट काफी कम रहा। जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।
कप्तान बाबर आजम ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
अमेरिका के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी को देखकर फैंस लगातार बाबर आजम को ट्रोल कर रहे हैं। अमेरिका जैसी अनुभवहीन गेंदबाजों के सामने पावर प्ले में बाबर आजम ने 14 गेंद खेलकर सिर्फ चार रन बनाए। इसके साथ ही वह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक पारी में पावर प्ले के दौरान सबसे धीमी बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि, बाबर आजम ने इस मुकाबले के दौरान टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। बाबर आजम ने 113 पारी में 4067 रन बनाए हैं। जबकि विराट कोहली ने 110 पारियों में 438 रन बनाने का कारनामा किया है। विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बावजूद भी बाबर की टीम को हार का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications