T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता की मौत ने तोड़ा हौसला, MI ने दिया सहारा!
T20 World Cup, AM Ghazanfar: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में अब महज कुछ ही दिन शेष हैं। लेकिन टूर्नामेंट की तैयारियों के बीच अफगानिस्तान क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। अफगानिस्तान के उभरते हुए मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर के पिता का निधन हो गया है। 19 वर्षीय गजनफर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जानकारी शेयर की, जिसके बाद खेल जगत और उनके फैंस में शोक की लहर है।
दुख की घड़ी में मुंबई इंडियंस ने दिया साथ (T20 World Cup, AM Ghazanfar)
अल्लाह गजनफर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा हैं। फ्रैंचाइजी ने इस दुख की घड़ी में अपने खिलाड़ी के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एक आधिकारिक संदेश जारी किया है। मुंबई इंडियंस ने कहा कि अल्लाह गजनफर और उनके परिवार के प्रति उनके पिता के निधन पर हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। पूरी एमआई फैमिली और प्रशंसकों की ओर से हम इस कठिन समय में उन्हें शक्ति और प्रार्थनाएं भेजते हैं।

4.80 करोड़ रुपये में मुंबई ने किया रिटेन
गजनफर की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2026 के लिए 4.80 करोड़ रुपये की बड़ी राशि में रिटेन किया है। टीम प्रबंधन उन्हें अपने भविष्य के मुख्य खिलाड़ियों में से एक मानता है। 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गजनफर को मुख्य टीम के बजाय रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा है।
वर्ल्ड कप में मिल सकता है मौका
गजनफर के साथ इजाज अहमदजई और जिया उर्र रहमान भी रिजर्व लिस्ट का हिस्सा हैं। नियमों के मुताबिक यदि मुख्य स्क्वॉड का कोई खिलाड़ी चोटिल होता है, तो गजनफर को विश्व कप के बड़े मंच पर अपना जलवा दिखाने का मौका मिल सकता है। अल्लाह गजनफर को विश्व क्रिकेट में उनकी 'मिस्ट्री स्पिन' के लिए जाना जाता है और उन्हें अफगानिस्तान क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications