T20 World Cup 2026 Prize Money: विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश, इस बार चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे?

T20 World Cup 2026 Prize Money: क्रिकेट प्रेमियों के लिए साल 2026 का सबसे बड़ा उत्सव यानी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) बस दस्तक देने ही वाला है। 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।

क्या आप जानते हैं कि इस बार जो टीम वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाएगी, उसे इनामी राशि के तौर पर कितने पैसे मिलेंगे? आईसीसी की तरफ से फ़िलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है लेकिन एक अनुमान के तहत यह राशि पिछली बार की तुलना में काफी ज्यादा होगी।

t20 world cup prize money representation ai image
Photo Credit: AI Image

कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस साल कुल प्राइज पूल में 20% की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो कुल प्राइज पूल $11।25 मिलियन (करीब 100 करोड़ रुपये) से बढ़कर $13।5 मिलियन (लगभग 120 करोड़ रुपये) तक पहुँच सकता है।

विजेता को मिलेंगे कितने रुपये?

2024 के वर्ल्ड कप में चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम को लगभग 20।42 करोड़ रुपये मिले थे। लेकिन 2026 में यह राशि और भी बड़ी होने वाली है। हालांकि पाकिस्तान ने जिस तरह अड़ंगा लगाया है, उससे आईसीसी को रेवेन्यू में कुछ नुकसान होने का अनुमान भी है।

T20 World Cup 2026 Prize Money का अनुमान

क्र स्टेज धन राशि
1
विजेता (Champion) लगभग 27.48 करोड़ रुपये
2
उपविजेता (Runner-up) लगभग 14.65 करोड़ रुपये
3
सेमीफाइनलिस्ट (हारने वाली टीमें) लगभग 7.24 करोड़ रुपये
4
5वीं से 12वीं रैंक वाली टीमें लगभग 3.48 करोड़ रुपये
5
सिर्फ भागीदारी (Participation Fee) लगभग 2.29 करोड़ रुपये
6
सिर्फ भागीदारी (Participation Fee) लगभग 2.29 करोड़ रुपये

क्यों बढ़ रही है इनामी राशि?

इस बार टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में हो रहा है। भारतीय बाजार में क्रिकेट की लोकप्रियता और विज्ञापन (Advertisements) से मिलने वाले भारी राजस्व को देखते हुए आईसीसी ने बजट बढ़ा सकतीहै। साथ ही, 20 टीमों के इस बड़े फॉर्मेट में हर मैच की ब्रॉडकास्टिंग वैल्यू पहले से कहीं ज्यादा है। आने वाले कुछ दिनों में आईसीसी भी इसका ऐलान कर देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+