T20 World Cup में बिहारियों का दबदबा, Ishan Kishan के बाद अब इस क्रिकेटर ने बल्ले से उगली आग
T20 World Cup 2026 Sohaib Khan: पाकिस्तान के खिलाफ बिहार के लाल ईशान किशन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को एक अहम जीत दिला दी। ईशान किशन के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक और बिहारी खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहा है। दिलचस्प बात यह है कि यह खिलाड़ी भारत के लिए नहीं, बल्कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
शोएब खान ने भी जीता फैंस का ध्यान (T20 World Cup 2026 Sohaib Khan)
हम बात कर रहे हैं शोएब खान की, जिन्होंने अपनी निरंतरता से क्रिकेट पंडितों को प्रभावित किया है। शोएब खान ने इस टूर्नामेंट में अपनी फॉर्म का लोहा मनवाते हुए लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा है। पहले मुकाबले में कनाडा के खिलाफ 51 रनों की संयमित पारी खेलने के बाद, उन्होंने अफगानिस्तान जैसे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने अपनी क्लास दिखाई।

बिहार के गया जिले में हुआ था शोएब का जन्म
शोएब ने महज कुछ ही गेंदों में 68 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 4 शानदार चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। वह 19वें ओवर तक क्रीज पर डटे रहे और UAE को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। शोएब खान का जन्म बिहार के गया जिले के कोठी गांव में हुआ था। उनकी सफलता की कहानी कड़ी मेहनत और संघर्ष की मिसाल है। भारत में घरेलू स्तर पर पर्याप्त अवसर न मिलने के कारण, शोएब ने अपने करियर को नई दिशा देने का कठिन फैसला लिया।
सहवाग के इस खास क्लब में एंट्री
शोएब के अनुसार, भारत में प्रतिस्पर्धा के बीच उन्हें उचित मंच नहीं मिल पा रहा था। वह कोविड-19 महामारी के दौरान संयुक्त अरब अमीरात चले गए। वहां उन्होंने न केवल अपनी पढ़ाई और नौकरी पर ध्यान दिया, बल्कि रात के समय अभ्यास करके अपने क्रिकेट के सपने को जीवित रखा। शोएब खान के नाम एक विशेष उपलब्धि यह भी जुड़ गई है कि वह महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से निकलने वाले दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप खेला है।












Click it and Unblock the Notifications