वर्ल्ड कप या वर्ल्ड वॉर? पाकिस्तान ने ICC पर फोड़ा लेटर बम, बांग्लादेश के सपोर्ट में खुलकर आया PCB
T20 World Cup 2026: क्रिकेट के मैदान पर चौके और छक्कों की बारिश होने से पहले पाकिस्तान की तरफ से एक लेटर बम आया है। टी20 वर्ल्ड कप को लेकर चल रही खींचतान के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश का खुलकर समर्थन कर दिया है। पूरे मामले में पाकिस्तान का हाथ माना जा रहा था और अब वही हुआ है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ICC को एक आधिकारिक पत्र लिखकर खुलेआम बांग्लादेश का समर्थन किया है। पीसीबी ने मांग की है कि बांग्लादेश की 'सुरक्षा चिंताओं' को देखते हुए उनके मैच भारत से बाहर शिफ्ट किए जाने चाहिए। जानकार इसे भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुँचाने की एक सोची-समझी साजिश के रूप में देख रहे हैं।

पाकिस्तान-बांग्लादेश बना रहे दबाव की रणनीति
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ई-मेल से आईसीसी को दो पन्नों का एक लेटर भेजा है, इसमें बताया गया कि सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट किया जाना चाहिए। इस तरह अब बांग्लादेश के साथ मिलकर पाकिस्तान ने दबाव बनाने की रणनीति शुरू कर दी है।
हालांकि इससे आईसीसी के ऊपर फर्क शायद ही पड़े। आईसीसी ने मामले को लेकर अपना एक स्टैंड लिया है और बांग्लादेश को भारत में मुकाबले खेलने के लिए कहा है। भारत में बांग्लादेश को कोलकाता और मुंबई में मुकाबले खेलने हैं। सुरक्षा कारणों की जांच करने के लिए आईसीसी ने भारत में अपना दल भेजा था, जिसने कोई खतरा नहीं बताया था।
पहले से पाकिस्तान कर रहा था मामला खराब
इससे पहले भी माना जा रहा था कि बांग्लादेश की अकड़ के पीछे पूरी तरह से पाकिस्तान का हाथ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम की भागीदारी को लेकर भी स्थिति साफ़ नहीं की और अब लेटर से स्थिति और ज्यादा साफ़ हो गई है। देखना होगा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों तरफ से दबाव के बाद अब आईसीसी क्या निर्णय लेगी।
कहां से शुरू हुआ था मामला
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश में हाल ही में हुए राजनीतिक बदलाव और हिंदुओं पर हमलों के बाद दोनों देशों के रिश्ते तल्ख हो गए। बीसीसीआई ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुस्तफिजुर रहमान जैसे खिलाड़ियों पर प्रतिबंधात्मक रुख दिखाया, जिसके बाद बांग्लादेश सरकार ने साफ कह दिया कि उनकी टीम वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं जाएगी। अब पाकिस्तान ने इस 'मौके' का फायदा उठाते हुए आईसीसी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications