T20 World Cup 2026: यशस्वी जायसवाल फिट हैं या नहीं? टीम इंडिया के ऐलान से पहले क्रिकेटर ने दिया बड़ा अपडेट
T20 World Cup 2026 India Squad: भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन में कुछ घंटे का समय बाकी है। इस बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत के बारे में बड़ा अपडेट दिया।
उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के दौरान उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुंबई और राजस्थान के मैच के दौरान पेट में दर्द होने के बाद यशस्वी को आदित्य बिड़ला अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस का पता चला।

Yashasvi Jaiswal Health Update: आराम करने की सलाह
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया कि जायसवाल का सिर्फ 48 घंटों में काफी वजन कम हो गया और उन्हें 7-10 दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई। जायसवाल ने पिछले कुछ दिनों में मिले सपोर्ट के लिए सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि 'शानदार मेडिकल सपोर्ट' मिलने के बाद वह जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे।
Yashasvi JaiswalHealth Update: कब तक होगी वापसी?
जायसवाल ने X (ट्विटर) पर पोस्ट किया कि, 'पिछले कुछ दिनों में मिली शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं ठीक हो रहा हूं, शानदार मेडिकल सपोर्ट के लिए आभारी हूं, और जल्द ही मैदान पर वापसी करने का इंतजार कर रहा हूं!' इससे पहले, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जायसवाल ने जिस होटल में वह रुके थे, वहां कुछ खाया था, जिससे यह दिक्कत हुई।
Yashasvi Jaiswal को क्यों हुआ पेट में दर्द?
TOI ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि, 'यह फूड पॉइजनिंग है। उन्होंने पुणे के होटल में कुछ खाया था, जिससे यह दर्द हुआ था। लेकिन समय पर दवा मिलने के बाद उनकी हालत काफी बेहतर है। पिछले दो दिनों में उनका 2 किलो से ज्यादा वजन कम हो गया है, और डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम अगले 7-10 दिनों तक आराम करने के लिए कहा है।'
Yashasvi Jaiswal: मिस करने पड़ सकते हैं ये मैच
जायसवाल को घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती कुछ मैच मिस करने पड़ सकते हैं, जो 24 दिसंबर से शुरू हो रहा है। सूत्र के अनुसार, 'विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती कुछ मैचों में उनके खेलने की संभावना कम है। उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच भी हैं, और उस सीरीज के लिए उनके टीम में होने की संभावना है।
जायसवाल SMAT मैच के दौरान पूरे समय पेट दर्द से परेशान थे, और मैच के बाद उनकी हालत और खराब हो गई। अस्पताल में उनका अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन हुआ और उन्हें उचित मेडिकल ट्रीटमेंट मिला। बाद में उन्हें दवाएं जारी रखने और पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई।












Click it and Unblock the Notifications