Rinku Singh को T20 World Cup टीम में मिली जगह, बल्ले से गदर मचाने को हैं तैयार, गिल का टूटा दिल
T20 World Cup 2026 India Squad Announcement: टी20 वर्ल्ड कप 2026: अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई चयन समिति ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 और आगामी न्यूजीलैंड सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस बार चयनकर्ताओं ने कुछ चौंकाने वाले फैसले लेते हुए भविष्य की योजनाओं को स्पष्ट कर दिया है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में बतौर 'डिफेंडिंग चैंपियन' उतरेगी, जिसने 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
शुभमन गिल को झटका, अक्षर पटेल बने नए उप-कप्तान (T20 World Cup 2026 India Squad Announcement)
इस चयन की सबसे बड़ी और हैरान करने वाली खबर स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का टीम से बाहर होना है। गिल, जिन्हें भविष्य का कप्तान माना जा रहा था, 15 सदस्यीय टीम में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे। उनकी अनुपस्थिति में चयनकर्ताओं ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल पर भरोसा जताया है और उन्हें टीम का नया उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। यह फैसला बताता है कि टीम मैनेजमेंट अब टी20 फॉर्मेट में ऑलराउंड प्रदर्शन और अनुभव को अधिक प्राथमिकता दे रहा है।

ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी
विकेटकीपिंग और मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए चयनकर्ताओं ने ईशान किशन और रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया है। जितेश शर्मा को इस बार मौका नहीं मिल सका है। रिंकू सिंह को उनके फिनिशिंग स्किल्स के लिए इनाम मिला है, जबकि ईशान किशन शीर्ष क्रम में आक्रामक विकल्प प्रदान करेंगे। रिंकू सिंह इश मौके को दोनों हाथ से अपनाते हुए बल्ले से गदर मचाते हुए नजर आएंगे।
बुमराह पर टिकी नजरें और फिटनेस का सवाल
भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की कमान एक बार फिर जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी। वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर बुमराह की फिटनेस भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी साबित होने वाली है। चयन समिति और टीम मैनेजमेंट उनके वर्कलोड पर बारीकी से नजर रखेगा, ताकि 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ होने वाले पहले मैच से लेकर पूरे टूर्नामेंट तक वह पूरी तरह फिट रहें।
ईशान किशन (विकेटकीपर) , संजू सैमसन (WK), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (C), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा।












Click it and Unblock the Notifications