क्या Hardik Pandya फिर हुए 'अनफिट'? T20 World Cup से पहले टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनके खेल की नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की है। जिसने आने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उनकी फिटनेस को लेकर नई बहस छेड़ दी है। हार्दिक पंड्या भारतीय टी-20 टीम के सबसे अहम खिलाड़ी माने जा रहे हैं।

मकर संक्रांति के मौके पर हार्दिक ने उड़ाया पतंग (T20 World Cup 2026)

मकर संक्रांति के मौके पर हार्दिक पंड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ पतंगबाजी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। पहली नजर में यह एक सामान्य वीडियो लगता है, लेकिन क्रिकेट फैंस की पैनी नजर हार्दिक की उंगलियों पर टिक गई। वीडियो में हार्दिक की उंगलियों पर प्रोटेक्टिव टेप (बचाव वाली पट्टियां) लिपटी दिखाई दे रही हैं।

T20 World Cup 1

हार्दिक की उंगली में नजर आई टेप

बस इसे देखने के बाद फैंस और क्रिकेट जानकारों की चिंता बढ़ गई है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या हार्दिक किसी उंगली की चोट से जूझ रहे हैं? चूंकि हार्दिक का पुराना इतिहास चोटों से भरा रहा है, इसलिए वर्ल्ड कप से ठीक पहले उनके शरीर पर लगा एक छोटा सा टेप भी खतरे की घंटी माना जा रहा है। हालांकि, यह भी संभव है कि पतंग के धागे से बचने के लिए उन्होंने यह टेपिंग की हो, लेकिन बीसीसीआई की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।

निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं हार्दिक

मैदान से इतर हार्दिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा के केंद्र में रहे। मुंबई में रिलायंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'यूनाइटेड इन ट्रम्प' इवेंट में हार्दिक और माहिका शर्मा को एक साथ देखा गया। यह कार्यक्रम भारतीय क्रिकेट की ऐतिहासिक जीत (पुरुष, महिला और नेत्रहीन महिला विश्व कप) का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था।

इस इवेंट का सबसे यादगार पल तब आया जब हार्दिक ने माहिका शर्मा का परिचय सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से करवाया। रेड कार्पेट पर हाथ में हाथ डाले पहुंचे इस कपल ने न केवल फोटोग्राफरों का ध्यान खींचा, बल्कि बिग बी के साथ उनकी यह मुलाकात शाम की सबसे बड़ी हाईलाइट बन गई। नीता अंबानी की मेजबानी में हुए इस भव्य कार्यक्रम में क्रिकेट और सिनेमा का शानदार संगम देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+