WI vs PNG: कब और कहाँ देखें वेस्टइंडीज-पीएनजी वर्ल्ड कप मैच का सीधा प्रसारण?

WI vs PNG Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। पहला मैच अमेरिका और कनाडा के बीच खेला गया था, इसमें कनाडा को हार का सामना करना पड़ा था। दूसरा मैच आज शाम को मेजबान वेस्टइंडीज और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला जाना है। मेजबान टीम जीत दर्ज करना चाहेगी।

लोकल समय की बात करें, तो यह मैच सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे मुकाबला शुरू होगा। दोनों ही टीमों की तरफ से प्रयास यही रहेगा कि पहले ही मैच में जीत दर्ज करते हुए एक मोमेंटम प्राप्त किया जाए।

wi vs png

विंडीज ने वॉर्म अप मैच में मेजबान होने का नमूना दिया दिया था। वेस्टइंडीज ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम को मात देकर बता दिया कि हम भी हैं और इस बार टूर्नामेंट में मेजबान टीम की हैसियत से मैदान पर उतर रहे हैं इसलिए कोई कम मत आंकना।

भारत में वेस्टइंडीज पापुआ न्यू गिनी मैच का प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार मुकाबले में पहली गेंद शाम 8 बजे से डाली जाएगी। इसका सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा। इसके अलावा ओटीटी पर भी मैच देखने की सुविधा रहेगी। डिजनी+हॉटस्टार के एप्लीकेशन और वेबसाईट पर मुकाबला देखा जा सकता है।

वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी

यह मुकाबला गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के लिए यहाँ परेशानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह उनका घरेलू मैदान है। पापुआ न्यूज गिनी का पलड़ा थोड़ा कमजोर दिख रहा है लेकिन क्रिकेट महान अनिश्चतताओं का खेल है, यह नहीं भूलना चाहिए।

पापुआ न्यू गिनी की टीम: टोनी उरा, सेसे बाउ, असद वाला (कप्तान), लेगा सियाका, हिरी हिरी, हिला वेरे, चाड सोपर, किप्लिन डोरिगा (विकेट कीपर), एली नाओ, काबुआ मोरिया, सेमो कामिया, जैक गार्डनर, जॉन कारिको, चार्ल्स अमिनी, नॉर्मन वनुआ।

वेस्टइंडीज की टीम: ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, शाई होप, ओबेद मैककॉय, शेरफेन रदरफोर्ड, शमर जोसेफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+