SL vs SA: कब और कहाँ देखें दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका का वर्ल्ड कप मैच, ये है फ्री में लाइव देखना का जुगाड़
SA vs SL Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप में आज के दूसरे मुकाबले में भिड़ंत दो दिग्गज टीमों के बीच होनी है। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। ग्रुप डी में यह मुकाबला खेला जाना है। खास बात तो यह है कि न्यूयॉर्क का नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम इस मुकाबले की मेजबानी करेगा।
श्रीलंकाई टीम साल 2014 को याद रखते हुए इस वर्ल्ड कप में खेलेगी। उस दौरान श्रीलंका ने भारत को हराते हुए खिताबी जीत दर्ज की थी। इस बार भी इतिहास दोहराने की कोशिश श्रीलंकाई टीम करेगी लेकिन सामने खेलने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम जबरदस्त है। दक्षिण अफ्रीकी टीम मैच विनर खिलाड़ियों से सजी है।

नसाऊ ग्राउंड की ड्रॉप इन पिच भी देखने लायक रहने वाली है। बाहर से पिच बनकर मैदान में बिछाई गई है। इस पर बाउंस और गति दिलचस्प होगी। भारत के मैच भी यहाँ होंगे, ऐसे में पिच का बर्ताव भी सामने आ जाएगी और टीम इंडिया को रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका मैच का सीधा प्रसारण
भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू हो जाएगा। इसका टॉस शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगा। मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क प्रसारित करेगा। ओटीटी पर इस मैच का सीधा प्रसारण फ्री में देखा जा सकता है। डिजनी+हॉटस्टार पर मुकाबला फ्री में देखा जा सकता है।
किसका पलड़ा भारी
इस मैच में जहाँ तक मजबूत टीम की बात है, तो दक्षिण अफ्रीकी टीम का कोई मुकाबला नहीं है। उनके पास धांसू बैटिंग से लेकर गेंदबाजी सब है। श्रीलंकाई टीम कहीं न कहीं पीछे रह जाती है। हालांकि जीत उसी की होगी, जिसका मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन होगा।
दक्षिण अफ्रीका टीम
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, रयान रिकेल्टन, तबरेज़ शम्सी, ओटनील बार्टमैन, ब्योर्न फ़ोर्टुइन
श्रीलंका टीम
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा, धनंजय डी सिल्वा, दुष्मंथा चमीरा, डुनिथ वेललेज












Click it and Unblock the Notifications