मैच से पहले ही भारतीय टीम पर मंडराया बड़ा खतरा! रोहित शर्मा को निकालना होगा हल
T20 World Cup 2024, Latest News: टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका की टीम 77 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंकाई टीम का कोई भी बल्लेबाज नसाऊ की पिच पर बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सका। साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच का असर भारतीय टीम पर भी देखने को मिल सकता है।
संभलकर करनी होगी बल्लेबाजी
टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलना है। न्यूयॉर्क के नसाऊ स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरे भी बनी हुई है। साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला गया यहां मुकाबला लो स्कोरिंग रहा। टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला चौथा मैच भी इसी मैदान पर ही खेला गया है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को आयरलैंड के खिलाफ सतर्क रहने की जरूरत है।

पिच ने किया फैंस को हैरान
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया लंबे समय बाद अपनी लय में नजर आए और नॉर्खिया ने इस मुकाबले में सबसे अधिक चार विकेट चटकाए। इसके अलावा कगिसो रबाडा और केशव महाराज ने भी दो-दो विकेट अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क के नसाऊ स्टेडियम में ड्रॉप इन पिच बनाई गई है। आमतौर पर इस तरह की पिच बैटिंग फ्रेंडली रहती हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में कुछ और ही देखने को मिल रहा है।
आयरलैंड बन सकती है खतरा
आयरलैंड की टीम पिछले कुछ समय से दमदार क्रिकेट खेल रही है। आयरलैंड ने हाल ही में पाकिस्तान को टी-20 सीरीज के एक मुकाबले में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। ऐसे में भारतीय टीम के लिए भी आयरलैंड की टीम खतरा बन सकती है। आयरलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को इस पिच पर संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी।
बल्लेबाजों के लिए इस पिच पर शॉट खेलना आसान दिखाई नहीं दे रहा है और साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई टीम ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई। श्रीलंका की तरफ से सिर्फएंजेलो मैथ्यूज इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने 100 की स्ट्राइक रेट से रन बनाया।












Click it and Unblock the Notifications