T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप में इस दिन भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, सामने आया शेड्यूल!

T20 World Cup 2024 schedule: इस साल यूएसए और वेस्टइंडीज में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का सामना पाकिस्तान से भी होना है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। पाकिस्तान के अलावा भारत को अन्य तीन टीमों के साथ सुपर 8 के मुकाबले खेलने पड़ सकते हैं।

आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार: साल 2013 से भारतीय टीम को आईसीसी खिताब का इंतजार है। पिछले 11 सालों से भारतीय टीम आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। साल 2023 में भारत के पास ट्रॉफी जीतने के दो मौके जरूर आए थे। लेकिन दोनों ही बार भारतीय टीम फाइनल में जाकर खिताब पर कब्जा जमाने से चूक गई थी। भारतीय टीम साल 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

T20 World Cup 2024 1

ऐसा रह सकता है शेड्यूल: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सुपर 8 में भारतीय टीम पाकिस्तान के अलावा आयरलैंड और कनाडा से भिड़ेगी। ऐसे में भारतीय टीम अगले फेज में आसानी से पहुंच सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप का अपना पहला मुकाबला 5 जून को खेलने वाली है। टीम को पहले मैच में आयरलैंड का सामना करना पड़ सकता है।

जबकि दूसरे मैच में भारत का सामना पाकिस्तान के साथ 9 जून को बताया जा रहा है। वहीं तीसरा मुकाबला अमेरिका के साथ 12 जून को खेला जा सकता है। जबकि लीग फेज का आखिरी मैच भारतीय टीम कनाडा के खिलाफ 15 जून को खेलने वाली है।

ऐसा रह सकता है भारतीय टीम का शेड्यूल

5 जून, भारत vs आयरलैंड, न्यूयॉर्क
9 जून, भारत vs पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
12 जून, भारत vs अमेरिका, न्यूयॉर्क
15 जून भारत vs कनाडा, फ्लोरिडा
20 जून, भारत vs सी1 (न्यूजीलैंड, बारबाडोस)
22 जून, भारत vs श्रीलंका, एंटीगुआ
24 जून, भारत vs ऑस्ट्रेलिया, सेंट लूसिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+