IPL 2024 में 500 से अधिक रन, भारत की जर्सी पहनते ही बुरी तरह फ्लॉप, सैमसन ने खुद मारी अपने पैर पर कुल्हाड़ी
T20 World Cup 2024, Latest News: आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत ही संजू सैमसन का चयन टी-20 वर्ल्ड कप के लिए किया गया है। आईपीएल 2024 में सैमसन ने 500 से अधिक रन बनाए थे। यही वजह है कि उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है।
सैमसन को मिला ओपनिंग का मौका
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मुकाबला खेलना था। इस मैच को भारत में 60 रनों से जीत लिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में संजू सैमसन को अपनी काबिलियत दिखाने का भरपूर मौका दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल की जगह संजू सैमसन से ओपनिंग करवाई। लेकिन उनका यह दांव गलत साबित हुआ।

बुरी तरह फ्लॉप हुए सैमसन
बांग्लादेश के खिलाफ न्यूयॉर्क क्रिकेट स्टेडियम में संजू सैमसन बुरी तरह फ्लॉप रहे। आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन अभ्यास मुकाबले में सिर्फ एक रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम की अंदर आती गेंद पर संजू सैमसन एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए।
क्या फिर मिलेगा मौका
ऐसे में बड़ा सवाल यह है क्या संजू सैमसन को अब भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। क्योंकि प्रैक्टिस मैच में शानदार प्रदर्शन कर ऋषभ पंत ने अपनी दावेदारी ठोक दी है। ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर बता दिया कि टीम के नंबर वन विकेटकीपर बल्लेबाज वहीं हैं। ऐसे में संजू सैमसन के लिए आने वाले मुकाबले में प्लेइंग इलेवन के अंदर जगह बना पाना बेहद मुश्किल भरा काम होगा।
सैमसन के लिए बढ़ सकती है मुश्किलें
संजू सैमसन के पास बांग्लादेश के खिलाफ अपने हुनर दिखाने का मौका था। लेकिन संजू सैमसन इस मौके को हाथ से गंवा बैठे हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए संजू सैमसन पर ऋषभ पंत का पलड़ा भारी दिखाई पड़ता है। आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन की जगह ऋषभ पंत को जगह दे सकते हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि संजू सैमसन ने इस प्रैक्टिस मैच के दौरान खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है।












Click it and Unblock the Notifications