संजय मांजरेकर ने रविंद्र जडेजा को लेकर लाइव मैच ये क्या कह दिया? फिर जो हुआ यकीन करना मुश्किल
T20 World Cup 2024, Latest News: टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। टी-20 वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला यूएसए और कनाडा के बीच खेला गया। इस मुकाबले को यूएसए ने 7 विकेट से अपने नाम किय। वहीं भारतीय टीम टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलने वाली है। आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेला। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 60 रनों से अपने नाम किया।
जडेजा पर फिर बोले मांजरेकर
भारत और बांग्लादेश के बीच आखिरी वॉर्म अप मैच के दौरान भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। मांजरेकर ने रविंद्र जडेजा को लेकर एक बार फिर से कुछ ऐसा कहा जिसके बाद चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार संजय मांजरेकर और रविंद्र जडेजा को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

जडेजा से हुई बड़ी गलती
दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी करने के लिए आए। 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर जडेजा ने बल्ला को जोर से घूमाने का प्रयास किया जिसमें वह चूक गए और विकेटकीपर लिटन दास ने गेंद को पकड़ कर विकेट से लगा दिया। इसके बाद स्टंप की अपील की गई।
जडेजा को लेकर बोले मांजरेकर
इस दौरान जडेजा का बांया पैर लाइन के ऊपर था। लेकिन क्रीज के अंदर कोई हिस्सा नहीं था और वह आउट लग रहे थे। लेकिन कैमरा के सही एंगल मौजूद न होने से बेनिफिट ऑफ डाउट बल्लेबाज के पक्ष में गया और रविंद्र जडेजा नॉट आउट रहे। इस दौरान कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने जडेजा को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा रविंद्र जडेजा पूरी तरह से आउट है लेकिन जब उनकी बात चल रही होती है तो मुझे अपनी बोलती बंद करनी चाहिए।
पुराना है विवाद
मांजरेकर और रविंद्र जडेजा का विवाद काफी पुराना है। साल 2019 वर्ल्ड कप के दौरान मांजरेकर ने जडेजा को लेकर कहा था कि वह पूर्ण खिलाड़ी नहीं हैं। जडेजा ने भी पलटवार करते हुए मांजरेकर को मुंहतोड़ जवाब दिया था। इसके बाद से ही रविंद्र जडेजा और संजय मांजरेकर के बीच अक्सर विवाद होते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications