'क्रिकेट खेलने की भूख और जज्बा बरकरार है', टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? खुद दिया जवाब
T20 World Cup 2024 Rohit sharma: अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। टी-20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है। ऐसे में सभी टीमों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। साल 2023 में भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था। भारतीय टीम का वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन रहा। भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही।
रोहित की शानदार कप्तानी: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार 10 मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद से ही रोहित शर्मा ब्रेक पर हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा वापस एक्शन में नजर आने वाले हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही यह बात: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ बातों का जिक्र किया। इस दौरान एक पत्रकार ने रोहित शर्मा से टी-20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर भी सवाल पूछा। जिसका जवाब उन्होंने मजाकिया अंदाज में दिया। इसके बाद टीम में वापसी को लेकर रोहित शर्मा ने कहा क्रिकेट खेलने की भूख और जज्बा बरकरार है।
लंबे समय से नहीं खेला टी-20: रोहित शर्मा ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि मुझे पता है कि आप मुझसे क्या पूछना चाहते हैं। लेकिन आपको जल्द ही जवाब मिलेगा, जिस जवाब को आपकी तलाश है। बता दें कि रोहित शर्मा के टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।
रोहित शर्मा ने पिछले एक साल से भारत के लिए कोई भी टी-20 मुकाबला नहीं खेला है। साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने आखिरी बार भारत के लिए इस फॉर्मेट में मैच खेला था।












Click it and Unblock the Notifications