T20 World cup में रोहित शर्मा इतिहास रचने को तैयार, DHONI को पछाड़ने से बस एक कदम दूर

T20 World Cup 2024, Latest News: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप खेलने को तैयार है। भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ बुधवार यानी 5 जून को खेलना है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका भी होगा। दरअसल, रोहित शर्मा अगर अपनी कप्तानी में आयरलैंड को हराने में सफल हो जाती है तो वह भारत के लिए सबसे अधिक टी-20 मुकाबला जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे।

ट्रॉफी के करीब पहुंचकर चूके हैं रोहित

भारतीय टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी में अब तक कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नसीब नहीं हुई है। लेकिन रोहित की कप्तानी में ही पिछले साल भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंची थी। इसके अलावा वनडे वर्ल्ड कप में भी रोहित शर्मा की शानदार कप्तानी की बदौलत टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। यह बात अलग है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

T20 World Cup 1

धोनी को पछाड़ने का मौका

बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के लिए अब तक 54 टी-20 मुकाबलो में हिस्सा लिया है और 41 मैच में टीम को जीत मिली है। वहीं 12 मैच भारत हारा है। दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 72 टी-20 मैचों में हिस्सा लिया था। इस दौरान भारत ने 41 मैच जीते और 28 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अगर रोहित शर्मा आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल कर लेते हैं तो वह भारत की तरफ से टी-20 फॉर्मेट में सबसे अधिक मुकाबला जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे।

जानें बाकी कप्तानों का रिकॉर्ड

मौजूदा समय में रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी 41-41 जीत के साथ बराबरी पर है। वही इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम में अब तक कुल 30 टी-20 मुकाबले जीते हैं। जबकि हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में टीम को 10 जीत मिली है। सूर्यकुमार यादव ने बहुत कम ही मुकाबले में ही टीम की कप्तानी की है यही वजह है कि उनकी कप्तानी में अब तक टीम को पांच मुकाबले में जीत मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+