Rishabh pant की गर्लफ्रेंड को देखकर सूर्यकुमार यादव हैरान, सरेआम पूछ लिया ये बड़ा सवाल
T20 World Cup 2024, Rishabh pant: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत यूएसए के खिलाफ भी अपनी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। ऋषभ पंत पिछले कुछ समय से लगातार भारत के लिए रन बना रहे हैं। ऋषभ पंत को टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नंबर तीन पर आजमाया और रोहित का यह दांव अब तक सही साबित रहा है।
पंत से होगी खासी उम्मीदें
टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ ऋषभ पंत ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिला दी थी। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ ऋषभ पंत भारत की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि विकेटकीपिंग में भी ऋषभ पंत ने कई बेहतरीन कैच पकड़ने का काम किया। ऐसे मेरे पंत से टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय फैंस को आने वाले मुकाबले में खासी उम्मीदें होंगी।

पंत के साथ रिलेशन में हैं ईशा नेगी!
अपने खेल के अलावा पर्सनल लाइफ की वजह से भी ऋषभ पंत सुर्खियों में बने रहते हैं। दरअसल, ऋषभ पंत ईशा नेगी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रही है। साल 2019 के दौरान ईशा नेगी ने इंस्टाग्राम पर ऋषभ पंत के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि मेरे जीवन साथी, मेरा सबसे अच्छा दोस्त मेरी जिंदगी का प्यार @ऋषभ पंत! यह तस्वीर आज भी दोनों के इंस्टा अकाउंट पर मौजूद है।
ईशा ने शेयर की तस्वीरें
ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी दिखने में काफी खूबसूरत हैं और वह अपनी डाइट का भी खाखा ख्याल रखती हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद ईशा नेगी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में इशा नेगी ने अपने मिल की फोटो भी डाली। इस दौरान कई लोग उनकी डाइट को देखकर हैरान रह गए। इनमें से एक भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सूर्य़कुमार यादव भी थे।
सूर्य़कुमार ने पूछा सवाल
ईशा नेगी का खाना देखकर सूर्यकुमार यादव ने हैरान होते हुए कमेंट किया और ईशा नेगी से बड़ा सवाल पूछ लिया। सूर्यकुमार यादव ने इस तस्वीर के नीचे कमेंट कर लिखा अरे बहन इतनी हेल्दी मिल? बता दें कि ईशा नेगी काफी हेल्दी डाइट लेती हैं। उन्होंने ब्रोकली, गाजर और शिमला मिर्च का सिलेक्शन देखकर फैंस भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications