'आप प्लीज कोचिंग मत छोड़िए', जब इस खिलाड़ी के एक फोन कॉल पर राहुल द्रविड़ ने बदला अपना फैसला

T20 World Cup 2024 Rahul Dravid: भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ विदाई भी ले ली है। बतौर क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का करियर शानदार रहा। वहीं बतौर कोच भी उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल पिछले साल यानी कि साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद ही खत्म हो गया था। लेकिन उन्होंने इस कॉन्ट्रैक्ट को साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा लिया। जिसका फायदा टीम को मिलते हुए देखा जा सकता है।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। राहुल द्रविड़ इस वीडियो में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को धन्यवाद देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्राउड मोमेंट देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से भी इस पल को एन्जॉय करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आपने अपने करियर में जो भी रन बनाए हैं या जितने भी मुकाबले खेले हैं। वह याद नहीं रहेंगे लेकिन यह मोमेंट हमेशा ही आपको याद आएगा।

T20 World Cup 1

पिछले साल नहीं मिली थी जीत

राहुल द्रविड़ का कार्यकाल वनडे वर्ल्ड कप 2023 तक ही था और भारत इसकी मेजबानी कर रहा था। लेकिन फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ बेहद निराश नजर आए थे। पिछले 3 साल से राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन पिछले साल भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में आकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई थी। इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर राहुल द्रविड़ के सपने को चकनाचूर कर दिया था।

रोहित को स्पेशल थैंक्स

जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में राहुल द्रविड़ ने भारतीय खिलाड़ियों के बीच एक बड़े राज से पर्दा हटाया। दरअसल, साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद जब राहुल द्रविड़ ने कोचिंग छोड़ दी थी तो रोहित शर्मा ने उन्हें फोन कॉल कर मनाया था और कहा था प्लीज आप कोचिंग मत छोड़िए। राहुल द्रविड़ ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कहा कि इस ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा को धन्यवाद। क्योंकि उन्होंने अगर मुझे दोबारा कोचिंग करने के लिए नहीं मनाया होता तो आज उनके पास यह चमचमाती ट्रॉफी नहीं होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+