दो दिन पहले बीच मैदान रोया था पति, अब दिग्गज खिलाड़ी की खूबसूरत पत्नी के साथ ये क्या हुआ? मांग रही मदद

T20 World Cup 2024 quinton de kock wife Sasha De Kock: भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को सात रनों से हार का सामना करना पड़ा। एक समय दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मुकाबले में काफी आगे थी। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 24 गेंद में महज 26 रनों की जरूरत थी। ऐसा माना जा रहा था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी इस टारगेट को आसानी से पूरा कर लेंगे।

हार के बाद टूटा खिलाड़ियों का दिल

लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों की दमदार वापसी के बाद साउथ अफ्रीका की टीम इस मुकाबले को जीतने से चूक गई। साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार फाइनल तक पहुंची थी। ऐसे में खिलाड़ियों के पास इतिहास रचने का मौका था। लेकिन मैच हारने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका का वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। खिलाड़ी मैदान में आंसू बहाते नजर आए।

T20 World Cup 1

मिलर नहीं भुला पा रहे हैं हार

साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे बड़ा चोकर्स माना जाता था। लेकिन इस साल उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से सबकी बोलती बंद कर दी। फाइनल मैच में मिली हार के बाद डेविड मिलर ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा मैं बहुत निराशा हूं, दो दिन पहले जो हुआ उसे पचा पाना काफी कठिन है। मेरे पास अपनी भावनाओं को बयां करने के लिए शब्द नहीं है।

डिकॉक की वाइफ ने मांगी फैंस से मदद

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने भी अहम पारी खेली थी। मैच हारने के बाद वह अपनी बेटी को गले लगाते हुए मैदान पर रोते नजर आए। मैच के दो दिन बाद अब क्विंटन डिकॉक की पत्नी साशा ने फैंस से मदद मांगी है।

दरअसल साशा डिकॉक ने बताया कि इंस्टाग्राम नोटिफिकेशन के दौरान उनके फोन पर वाइब्रेशन हो रही है जिससे वह काफी परेशान है। मोबाइल में सभी वाइब्रेशन ऑप्शन ऑफ करने के बावजूद इंस्टाग्राम नोटिफिकेशन पर उनके फोन में वाइब्रेशन आ रही है। ऐसे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर फैंस से मदद मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+