कनाडा पर जीत के बाद भी बुरी तरह ट्रोल हुआ पाकिस्तान, मिला सबसे बेकार क्रिकेट टीम का तमगा

T20 World Cup 2024, Pakistan Team News: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की टीम को आखिरकार जीत मिल गई है। कनाडा के खिलाफ पाकिस्तान की टीम मुकाबले को जीतने में कामयाब रही। हालांकि इस जीत के बाद भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, कनाडा के खिलाफ मोहम्मद रिजवान टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे धीमा अर्धशतक जड़ा। उन्‍होंने अपना अर्धशतक 52 गेंदों पर पूरा किया, जो टी20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास का सबसे धीमा अर्धशतक है।

सुपर 8 में पहुंचना पाकिस्तान के लिए मुश्किल

धीमी पारी खेलने के कारण मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तानी फैंस ट्रोल कर रहे हैं। पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मुकाबले में यूएसए के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। यूएसए से हार झेलने के बाद पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ भी मुकाबला को जीतने में नाकाम रही। लगातार दो मुकाबले को गंवाने के बाद पाकिस्तान के लिए कनाडा के खिलाफ मैच जीतना बेहद जरूरी था। ऐसे में टीम ने कनाडा के खिलाफ मुकाबले को जीतकर खुद को सुपर 8 के दौर में बनाए रखा है।

T20 World Cup 1

पाकिस्तान क्रिकेट का गिरा स्तर

हालांकि, पाकिस्तानी फैंस जीत के बावजूद अधिक खुश दिखाई नहीं दे रहे हैं। पाकिस्तान को अपने ही देश में मीडिया और पूर्व क्रिकेटरों से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ पाकिस्तानी दिग्गज का मानना है कि यह टीम पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में सबसे कमजोर टीम है। पाकिस्तान क्रिकेट एक अंधकार की तरफ जा रहा है। जिसकी वजह लंबे समय से बोर्ड और खिलाड़ियों का मनमानी करना माना जा रहा है।

छोटी टीमों से मिली है हार

बता दें कि लंबे समय से पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक ही तरह के खिलाड़ी हर फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तान के पास अच्छे खिलाड़ियों की भारी कमी दिखाई दे रही है। यही वजह है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम छोटी टीमों के खिलाफ भी मुकाबला को जीतने में नाकाम हो जाती है। पाकिस्तान को पिछले कुछ समय में कई छोटी टीमों के खिलाफ हार जेलनी पड़ी है। जिसमें जिम्बाब्वे, आयरलैंड, अफगानिस्तान और यूएसए जैसी टीमें शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+