पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को मिली थी आयरलैंड से हार, भारत को रहना होगा सावधान
T20 World Cup 2024, Latest News: बुधवार यानी 5 जून को भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ एक अहम मुकाबला खेलने जा रही है। भारत के लिए इस मैच को जीतना जरूरी है। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। लेकिन दूसरी तरफ आयरलैंड भी भारत को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी। आयरलैंड क्रिकेट ने पिछले कुछ सालों में अपने खेल में काफी सुधार किया है।
आयरलैंड भी दिखाएगी दम
आयरलैंड के खिलाड़ी बड़ी टीमों के खिलाड़ियों पर हावी नजर आए हैं। यही वजह है कि आयरलैंड की टीम ने इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसी टीमों को भी शिकस्त देने में कामयाबी हासिल की है। पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी में आयरिश टीम भारतीय टीम के सामने परेशानी खड़ी कर सकती है।

भारतीय खिलाड़ियों का फॉर्म में आना जरूरी
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम आयरलैंड को हल्के में लेने की भूल नहीं करने वाली है। हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आयरलैंड की टीम अब तक दूसरे राउंड से आगे नहीं बढ़ पाई है। लेकिन इसके बावजूद भी भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन को मैदान में उतरना चाहेगी। आयरलैंड के ठीक बाद भारतीय टीम को पाकिस्तान से भी भिड़ना है। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों का फॉर्म में आना बेहद जरूरी है।
ऐसा है आयरलैंड का रिकॉर्ड
भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी भी इस मैच में अपना जलवा बिखेर सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के रिकॉर्ड की बात करें तो आयरलैंड ने अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 25 मैच खेले हैं। इनमें से सात में उसे जीत मिली है। जबकि 15 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है।
पिछली बार साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड ने सबको हैरान करते हुए वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया था। वहीं हाल ही में आयरलैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान बाबर सेना को पटखनी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications