रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? जय शाह ने कहा कुछ ऐसा कि टूटा करोड़ों फैंस का दिल

T20 World Cup 2024, Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। लगातार 10 मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम का वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी टूट गया।

रोहित को लेकर उठे सवाल: वनडे वर्ल्ड कप के बाद अब अगले साल यानी कि 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन वनडे वर्ल्ड कप में शानदार रहा था। लेकिन क्या यह टी-20 वर्ल्ड कप टीम में फिट बैठते हैं। इस पर चर्चाओं का माहौल गर्म है। रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय से भारत के लिए टी-20 फॉर्मेट में मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।

T20 World Cup 1

जय शाह ने कही यह बात: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस बीच रोहित शर्मा को लेकर बयान दिया है। जय शाह के बयान को सुनने के बाद करोड़ भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल टूट सकता है। क्रिकबज के रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल वेस्टइंडीज और यूएस में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा टीम इंडिया का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जय शाह ने कहा कि रोहित शर्मा को टी-20 वर्ल्ड कप में उनकी जगह पर कोई आश्वासन नहीं दिया गया है और ना ही उनके टीम में होने की गारंटी दी जा सकती है।

बयान ने तोड़ा फैंस का दिल: जय शाह ने अपने बयान में बताया कि आईपीएल और टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टी-20 सीरीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के आधार पर भी कई फैसले लिए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अभी स्पष्टता की क्या जरूरत है टी-20 वर्ल्ड कप जून में शुरू हो रहा है। उससे पहले हमारे पास आईपीएल है और अफगानिस्तान के खिलाफ भी टी-20 सीरीज है। ऐसे में जय शाह कि इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि भारतीय टीम युवाओं की तरफ जाना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+