दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया, रोहित शर्मा करेंगे वो काम, टी-20 वर्ल्ड कप में रचेंगे इतिहास

T20 World Cup 2024, Latest News: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में अपनी पुरानी फॉर्म में नजर आए। हालांकि वह बड़ी पारी खेलने से चूक गए। लेकिन टीम इंडिया को उन्होंने एक ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाने में कामयाबी हासिल की। रोहित शर्मा के लिए यह आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप साबित हो सकता है। ऐसे में वह भारत को चैंपियन बनाकर इस टूर्नामेंट का एक सुखद अंत करना चाहेंगे।

वर्ल्ड कप जीतने की होगी कोशिश

भारत के लिए सबसे अधिक टी-20 वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम ही दर्ज है। रोहित शर्मा ने अब तक कुल 8 बार भारत की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप खेला है। साल 2007 के शुरुआती सीजन में भी रोहित शर्मा टीम के साथ जुड़े हुए थे। वहीं साल 2024 में भी वह भारतीय टीम के साथ बने हुए हैं। रोहित शर्मा अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए इस वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम को आईसीसी की ट्रॉफी दिलाना चाहेंगे।

T20 World Cup 1

600 छक्के के करीब रोहित

रोहित शर्मा के पास टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। रोहित शर्मा इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आज तक दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं किया है। दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्का लगाने के मामले में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं और रोहित ने अब तक कुल इंटरनेशनल क्रिकेट में 597 छक्के जड़े हैं।

दूसरे नंबर पर क्रिस गेल मौजूद

रोहित शर्मा अगर तीन छक्के और लगा देते हैं तो वह 600 छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित शर्मा के बाद इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल का नाम है। क्रिस गेल ने 483 मैचों में 553 छक्के लगाए हैं। जबकि पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम 524 मैचों में 476 छक्के दर्ज हैं।

वहीं बात अगर टी-20 इंटरनेशनल की बात करें तो रोहित शर्मा इसमें भी सबसे आगे हैं। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम सबसे अधिक 190 छक्के हैं। रोहित शर्मा के बाद इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल का नाम है। मार्टिन गप्टिल ने 122 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 173 छक्के लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+