अभी नहीं तो कभी नहीं! करोड़ों जीतने का कहीं निकल न जाएं मौका, बस इन बातों का रखें ध्यान
T20 World Cup 2024 IND vs USA Dream11: टी-20 वर्ल्ड कप में 12 जून यानी बुधवार को भारत और अमेरिका के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम ने अपने शुरुआती दोनों ही मुकाबले में जीत हासिल की है। दूसरी तरफ यूएसए का प्रदर्शन भी अब तक अच्छा रहा है। भारत और यूएसए ग्रुप ए में टॉप पर बनी हुई है और सुपर 8 में जाने की सबसे बड़ी दावेदार टीम है। भारत और यूएसए के बीच होने वाले इस मुकाबले का असर पाकिस्तान पर भी पड़ने वाला है। ऐसे में पाकिस्तानी फैंस की नजरें भी इस मुकाबले पर बनी हुई है।
गेंदबाजों का रहा है दबदबा
भारत और यूएसए के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस पिच पर तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा है। बल्लेबाजों के लिए यह पीच अब तक पहेली बनी हुई है। यही वजह है कि टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक जो भी मुकाबले इस पिच पर खेले गए हैं। सारे के सारे लो स्कोरिंग रहे हैं और ऐसे में गेंदबाजों का पलड़ा मैच में भारी रहा है।

पिच बनी पहेली
टी-20 फॉर्मेट को वैसे तो बल्लेबाजों का गेम कहा जाता है। लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में इसका उल्टा ही देखने को मिल रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह पिच माना जा रहा है। दरअसल, नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा रहे हैं और ऐसे में यह पिच गेंदबाजों के लिए काफी फायदेमंद रहा है।
करोड़ों जीतने का सुनहरा मौका
भारत और यूएसए के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान अगर आप भी फेंटेसी एप्स पर टीम बनाते हैं। तो यह आपके लिए जीतने का सुनहरा मौका साबित हो सकता है। दरअसल इन पिचों पर खेले जाने वाले अधिकतर मुकाबले लो स्कोरिंग रहे हैं। ऐसे में तेज गेंदबाजों पर दांव खेलना सबसे सही साबित रहा है। पिछले कुछ मुकाबलों में ड्रीम टीम में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा है। ऐसे में अगर आप किसी भी फेंटेसी एप्स पर अपनी ड्रीम टीम बनाते हैं तो इस बात का ख्याल जरूर रखें।
ड्रीम टीम बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
ड्रीम टीम बनाते समय पिच को ध्यान में रखते हुए टीम का चयन करें। इसके अलावा कौन सी टीम पहले बल्लेबाजी करती है यह भी काफी मायने रखता है। ऐसे में उन्हीं खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करें जिनका खेलना लगभग तय हो। अधिकतर बल्लेबाज इन पिचों पर फ्लॉप ही रहे हैं। गेंदबाजों की गेंद को समझना यहां आसान नहीं है। ऐसे में भारत और यूएसए के बीच होने वाला मुकाबला भी लो स्कोरिंग रह सकता है।
बेस्ट ड्रीम 11 टीम
विकेटकीपर - ऋषभ पंत, मोनांक पटेल।
बल्लेबाज - विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, अरोन जोन्स।
ऑलराउंडर - रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या (कप्तान)।
गेंदबाज - जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज, सौरभ नेत्रावलकर।
डिस्क्लेमर- इस आर्टिकल में जिन खिलाड़ियों के बारे में जिक्र किया गया है वह उनके हालिया प्रदर्शन और आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए लिखा गया है। हम किसी भी खिलाड़ी के इस मुकाबले में होने वाले प्रदर्शन को लेकर कोई भी दवा नहीं करते हैं। इसके अलावा हम ना ही किसी फेंटेसी एप्स को प्रमोट करने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications