IND vs BAN, Warm-up: वार्म अप मैच में पंत-पंड्या का जलवा, इन खिलाड़ियों ने किया निराश
T20 World Cup 2024, Latest News: बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वॉर्म अप मैच में भारतीय टीम को कई बड़े सवालों के जवाब मिले। भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी इस मुकाबले में हिट साबित हुए तो वहीं कुछ ने अपने प्रदर्शन से निराश किया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के लिए अच्छी शुरुआत की। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
भारत को मिली बड़ी जीत
टी-20 वर्ल्ड कप के अपने अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम के पास इस प्रेक्टिस मुकाबले में अपनी तैयारी को जांचने का बेहतरीन मौका था। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने 60 रनों से जीत हासिल की। लेकिन टीम के कुछ खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन कर कप्तान रोहित शर्मा की चिंताएं बढ़ा दी है।

पंत ने दिखाया दम
भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि वॉर्म अप मैच में टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अच्छी लय में नजर आए। ऋषभ पंत को इस मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। विराट कोहली की गौर मौजूदगी में ऋषभ पंत ने भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने 32 गेंद का सामना किया और 165.62 के स्ट्राइक रेट से 53 रन बना दिए। इसके बाद वह रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए। इस पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और चार छक्के भी जड़े।
पंड्या फॉर्म में लौटे
ऋषभ पंत के अलावा हार्दिक पंड्या भी टीम के लिए हिट साबित हुए। हार्दिक पंड्या ने 173.191 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 40 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और चार छक्के भी निकले। हार्दिक पंड्या ने आईपीएल 2024 के निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर यहां एक नई शुरुआत की है। वह अपनी इस फार्म को आने वाले मुकाबले में भी जारी रखना चाहेंगे। हार्दिक पंड्या के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी टीम के लिए अहम रन जोड़ने का काम किया। सूर्यकुमार यादव ने 18 गेंद में 31 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।
इन खिलाड़ियों ने किया निराश
कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया। भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा इस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं कर सके। वहीं आईपीएल में चेन्नई के लिए रनों की बरसात करने वाले शिवम दुबे का बल्ला भी खामोश रहा। हालांकि उन्होंने गेंद से दो विकेट जरूर चटकाए। वहीं भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल इस मुकाबले के दौरान एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके।












Click it and Unblock the Notifications