भारत के लिए ये तीन पाकिस्तानी खिलाड़ी होंगे सबसे बड़ा खतरा, कप्तान बाबर आजम ने दे दी वॉर्निंग!

T20 World Cup 2024, Latest News: भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क के मैदान पर एक हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। रविवार को होने वाले इस मैच के लिए दोनों ही टीमें अपनी तैयारी पूरी कर ली है। न्यूयॉर्क के नासाऊ स्टेडियम में अब तक खेले गए सभी मुकाबले लो स्कोरिंग रहे हैं। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच भी लो स्कोरिंग होने की उम्मीद है।

लो-स्कोरिंग रहे हैं सभी मैच

पाकिस्तान की ताकत हमेशा से उसकी तेज गेंदबाजी रही है। ऐसे में यह पिच पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस पिच पर आयरलैंड के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने शुरुआती ओवर्स में टीम के लिए विकेट झटके। वहीं मिडिल ओवर्स में हार्दिक पांड्या ने कमाल का प्रदर्शन किया।

T20 World Cup 1

बाबर आजम ने कही ये बात

भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए कुछ बातों का जिक्र किया। बाबर आजम ने कहा कि न्यूयॉर्क की पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। हमने देखा है कि यहां अब तक खेले गए मुकाबला मुकाबलों में 100 रन भी मुश्किल से बने हैं। न्यूयॉर्क की पिच पर बैटिंग काफी मुश्किल है लेकिन उनके तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो ऐसी कंडीशन में खेले हुए हैं।

बाबर आजम ने जताई ये उम्मीद

अपनी बातचीत को आगे जारी रखते हुए बाबर ने कहा कि न्यूयॉर्क में उनके तीन खिलाड़ियों का अनुभव टीम के काम आएगा। उन्होंने कहा कि इमाद वसीम, हारिस रऊफ और शादाब खान ने यहां खेला है और हमें उनके अनुभवों का फायदा होगा। भारत के खिलाफ हमें अपनी योजना और अच्छे माइंडसेट के साथ में मैदान में उतरना होगा। उम्मीद है कि हमें बेहतर रिजल्ट मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+