इंग्लैंड के खिलाफ चौके-छक्कों की झड़ी लगाने को तैयार, अंग्रेजों के लिए इस खिलाड़ी से निपटना होगा मुश्किल

T20 World Cup 2024, Indian Cricket Team: 27 जून यानी गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। इंग्लैंड ने साल 2022 के दौरान टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को 10 विकेट से मात दी थी। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम पिछले वर्ल्ड कप का बदला लेना चाहेगी।

इस खिलाड़ी पर होगी नजर

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस साल टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं किया है। टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे शुरुआती कुछ मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप साबित रहे थे। इसके बावजूद भी लगातार रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने शिवम दुबे पर भरोसा जताया है। सेमीफाइनल में एक बार फिर से शिवम दुबे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।

T20 World Cup 1

तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं शिवम दुबे

शिवम दुबे पहली बार टी-20 फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ बल्ला लेकर मैदान में उतरेंगे। पिछले कुछ मुकाबले से शिवम दुबे ने टीम के लिए कुछ रन जोड़ने का काम जरूर किया है। हालांकि वह अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ शिवम दुबे भारत की तरफ से तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

स्पिनर्स के खिलाफ कर सकते हैं कमाल

इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज लिआम लिविंगस्टोन, मोईन अली और आदिल रशीद जैसे गेंदबाजों के खिलाफ शिवम दुबे हल्ला बोल सकते हैं। शिवम दुबे स्पिन के खिलाफ बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं। पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी एडम जाम्पा की गेंद पर शिवम दुबे ने जोरदार छक्का लगाया था। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ भी उनके बल्ले से ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी।

कप्तान रोहित फिर देंगे मौका

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में शिवम दुबे ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 106 रन बनाए। इसके बावजूद भी कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने उन पर भरोसा बनाए रखा है। शिवम दुबे बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी टीम के लिए अपना योगदान दे सकते हैं। शिवम दुबे का सेमीफाइनल मुकाबला खेलना तय माना जा रहा है। इस बड़े मुकाबले में रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन से छेड़छाड़ करने का रिस्क नहीं लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+