जिंबाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ भी किया जबरदस्त मुकाबला, कांटे की टक्कर में 3 रन से हारे

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बांग्लादेश बनाम जिंबाब्वे मैच में एशियाई टीम ने टूर्नामेंट में एक अदद जीत हासिल करते हुए अफ्रीकी टीम को मात दे दी। जिंबाब्वे से काफी उम्मीदें थी क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान को शानदार ढंग से मात दी थी पर एक और रोमांचक मैच में बांग्लादेश मैच जीतने में कामयाब रहा और सुपर 12 के अपने तीसरे मैच में दूसरी जीत हासिल की। उनको एक हार मिली थी। दूसरी ओर जिंबाब्वे की यह प्रतियोगिता की इस स्टेज में पहली हार है। उन्होंने पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश से एक और जबरदस्त मैच खेला बस उनको इस बार जीत नसीब नहीं हुई क्योंकि बांग्लादेश ने तीन रन से मैच जीता लिया। (फोटो सौजन्य- ICC ट्विटर)

T20 World Cup 2022: Zimbabwe lose to Bangladesh

ये मैच इतना रोमांचक रहा कि जिंबाब्वे की टीम को अंतिम 2 गेंदों पर पांच रनों की दरकार थी पर मोसादेक हुसैन ने नगारवा को स्टंप करके यह मैच लगभग जीत लिया। इसके बाद मुजरबानी भी अंतिम गेंद पर स्टंप हो गए और बांग्लादेश अपनी चार रनों की जीत का जश्न मनाने लगा पर रिप्ले से पता चला कि विकेटकीपर नुरुल ने विकेट के फ्रंट से आकर स्टंप उड़ाया जिसको अवैध माना गया और यह नो-बॉल करार दे दी गई। इसका मतलब यह था कि अब जिंबाब्वे को अंतिम गेंद पर फ्री हिट के साथ चार रनों की दरकार थी। लेकिन मुजरबानी इस गेंद पर भी रन नहीं बना सके। इस तरह से यह खिलाड़ी दो गेंदों पर जीरो बनाकर नाबाद लौटा और टीम तीन रनों से एक और धड़कन बढ़ाने वाला मैच खेलकर लौटी। हालांकि इस बार दिल टूटने वाली हार मिली।

इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और ओपनर नजमुल शांतो की बेहतरीन 55 गेंदों पर 71 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। हालांकि टॉप ऑर्डर पर सौम्या सरकार खाता नहीं खोल सके। लिटन दास ने 14 ही रन बनाए। कप्तान शाकिब ने 23 और अफीफ होसैन ने 29 रनों की पारी खेली। जिंबाब्वे गेंदबाजी के दौरान नगारवा ने चार ओवर में 24 रन देकर दो और मुजरबानी ने 2 ओवर में 13 रन देकर दो विकेट हासिल किए। सिकंदर रजा और सीन विलियम्स को 1-1 विकेट मिला।

इसके जवाब में बैटिंग करने उतरी जिंबाब्वे टीम का टॉप ऑरर्डर तस्कीन अहमद ने ढहा दिया जिन्होंने दोनों ओपनरों को 17 रनों के स्कोर पर चलता कर दिया। मिल्टन शुंबा भी 8 रनों पर आउट हुए और सिकंदर रजा को जब मुस्ताफिजुर ने जीरो पर चलता किया तो जिंबाब्वे की गाड़ी पूरी तरह पटरी से उतर गई। हालांकि सीन विलियमसन ने अंतिम ओवरों तक टिककर फैंस को उम्मीदें दी लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। उन्होंने 37 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और रियान बर्ल ने निचले क्रम पर उनका बढ़िया साथ निभाया।

हालांकि विलियमस अपनी टीम को एक और यादगार जीत की ओर ले रहे थे लेकिन 19वें ओवर में शाकिब अल हसन ने उनको अपनी गेंद पर ही फील्डिंग करके डायरेक्ट थ्रो के बाद रन आउट कर दिया और यही से जिंबाब्वे की टीम मैच हार गई। विलियम ने 42 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। अंतिम ओवर में 16 रन बनाने थे और मोसाद्दिक होसेन ओवर करने आए। उन्होंने ब्राड इवांस को 2 रनों पर बाउंड्री पर कैच करा दिया। फिर रिचर्ड नगारवा ने एक चौका और एक छक्का लगाते हुए 2 गेंदों पर 5 रनों का स्कोर कर दिया लेकिन वे अगली गेंद पर स्टंप हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+