West Indies vs Scotland मैच के दौरान नीचे गिरा बच्चा, पैर ऊपर और सिर हो गया नीचे- VIDEO

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच मैच के दौरान सोमवार को एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जिसमें एक बच्चा अचानक से स्टैंड से गिर गया। यह मैच होबार्ट के बेलेरिव ओवल में हो रहा था। मैच का परिणाम जितना चौंकाने वाला यह घटना भी उससे कम नहीं थी। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक बच्चा अपना संतुलन खोने के बाद गिर पड़ता है। उसके दोनों पैर हवा में और सिर नीचे की ओर हो जाता है।

जब पहली पारी का 14वां ओवर चल रहा था

जब पहली पारी का 14वां ओवर चल रहा था

यह मामला तब हुआ जब पहली पारी का 14वां ओवर चल रहा था। तब स्कॉटलैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए थे। तब ब्रॉडकास्टर का फोकस विंडीज विकेटकीपर कप्तान निकोलस पूरन पर था लेकिन कैमरे को बच्चे की तरफ आने में देर नहीं लगी। उसके बाद जो हुआ वह वायरल होना ही था। अक्सर क्रिकेट मैचों के दौरान ऐसी घटनाएं कम होती हैं।

पैर ऊपर और सिर हो गया नीचे

पैर ऊपर और सिर हो गया नीचे

इस वीडियो को देखते हुए आप पाते हैं कि कैमरा निकोलस पूरन से हटकर तुरंत आदमी की ओर जाता है तो बहुत तेजी से बच्चे की ओर भाग रहा है। आदमी की हड़बड़ाहट देखते ही बनती है क्योंकि बच्चा बाउंड्री के पीछे लगी बॉर को फांदकर नीचे गिर गिया। वह पूरी तरह हवा में लटक गया और यह स्थिति ठीक ऐसे है जैसे कोई हवा में नीचे की ओर गोते खाता हो। ऐसा सुपरमैन की फिल्मों में होता है लेकिन यहां असल घटना में बच्चे के साथ हुआ ये हादसा परेशान करने वाला है। जैसे ही बच्चा नीचे गिरता है वैसे ही वह आदमी भी बॉर फांदकर नीचे की ओर जाकर बच्चे को उठाने की कोशिश करता है।

यहां देखें वीडियो-

वीडियो पोस्ट करते हुए कहा गया है कि उम्मीद है ये बच्चा ठीक होगा।

जहां तक मैच की बात है तो स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को पूरी तरह से छकाते हुए ग्रुप बी के मुकाबले में 42 रनों से जीत दर्ज की। ज्योर्ज मुंसे ने 53 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली और कलूम मैकलियॉड ने 14 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए थे। अल्जारी जोसेफ और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि ऑडियन स्मिथ ने एक विकेट लिया।

इस टोटल को डिफेंड करते हुए वेस्टइंडीज की टीम केवल 118 रनों पर ढेर हो गई। मार्क वॉट ने तीन विकेट चटकाए जबकि ब्रॉड व्हील और माइकल लीस्क ने दो विकेट लिए। जोस डेवी और साफयान शरीफ ने एक-एक विकेट लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+