T20 World Cup से बाहर होने की गाज, वेस्टइंडीज कोच पद से इस्तीफा देंगे फिल सिमंस
वेस्टइंडीज (West Indies) के हेड कोच फिल सिमंस अपने पद से इस्तीफा दे देंगे क्योंकि उनकी टीम सुपर 12 स्टेज में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। इस बात की जानकारी क्रिकेट वेस्टइंडीज ने दी। सिमंस का अंतिम काम नवंबर 30 से 12 दिसंबर तक रहने वाली ऑस्ट्रेलिया सीरीज है।

दुख की बात है कि चैम्पियन टीम रह चुकी वेस्टइंडीज ग्रुप बी में लास्ट के पायदान की टीम थी क्योंकि उनको एक जीत और दो हार मिली। सिमंस ने एक बयान में कहा, यह केवल टीम की नहीं बल्कि देश की भी बात है जिस पर हम गर्व करते हैं लेकिन यह निराशजनक है कि हम खेल में उठ नहीं पाए। हम अच्छा नहीं खेले और अब बाहर बैठकर प्रतियोगिता को देखने के लिए मजबूर हैं। ये दुखद है और मैं अपने फैंस और फॉलोअर्स से बहुत माफी चाहता हूं।
'निजी तौर पर मेरे लिए ये तुरंत लिया फैसला नहीं है क्योंकि मैं कुछ समय से इसके बारे में सोच रहा था और अब ये बताने का वक्त है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद मैं पद छोड़ रहा हूं। ये जल्द हो गया लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के लिए मेरा फोकस है कि टेस्ट टीम अपनी प्रोग्रेस को आगे बढ़ाए रखे। और हां, जैसा की प्रेसीडेंट ने बताया है कि हम वर्ल्ड कप अभियान में अपने प्रदर्शन का रिव्यू भी करेंगे।'
इससे पहले सिमंस तब भी कोच थे जब वेस्टइंडीज ने 2016 का वर्ल्ड कप जीता था। इस साल जब विंडीज ने इंग्लैंड के ऊपर 1-0 से टेस्ट सीरीज जीती तब भी सिमंस की सराहना हुई थी।
सिमंस कहते हैं, मुझे कहना होगा कि मैंने वेस्टइंडीज के कोच पद पर मिलने वाली चुनौतियों का लुत्फ उठाया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज में कुछ बहुत ही शानदार लोग मौजूद अभी बाकी हैं जो मुझे यकीन है वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए अपना बेस्ट देंगे।
वेस्टइंडीज की टीम आंद्रे रसेल को ड्रॉप करने को लेकर आलोचना का शिकार हुई थी और अंतिम समय में शिमरोन हेटमायर को भी बाहर करना पड़ा। उनके लिए दो बार फ्लाइट का इंतजाम कराया लेकिन वे पारिवारिक कारण बताकर उसको मिस कर गए जिसके बाद बोर्ड ने उनको वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया। निकोलस पूरन जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज की अगुवाई में यह टीम एकजुट प्रदर्शन नहीं कर सकी।












Click it and Unblock the Notifications