IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर मेलबर्न से आई गुड न्यूज, सुनकर खुशी से झूम उठेंगे फैंस
भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में होने वाले मुकाबले को शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बचे हुए हैं। दोनों देशों के फैंस इस मुकाबले को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।
T20 world cup 2022 India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में होने वाले मुकाबले को शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बचे हुए हैं। दोनों देशों के फैंस इस मुकाबले को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। इस बीच मेलबर्न से मौसम को एक लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मैच वाले दिन मेलबर्न में तेज बारिश की आशंका जताई गई थी, अब उस पर एक बड़ी अपडेट निकलकर सामने आई है।

मेलबर्न के मौसम में हो रहा सुधार
दरअसल, मेलबर्न का मौसम हर घड़ी बदल रहा है। कभी वहां तेज बारिश हो रही है, तो कभी अचानक धूप खिल रही है। ऐसे में यह बता पाना बेहद मुश्किल हो रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला बारिश के कारण प्रभावित होगा या नहीं। शनिवार को मेलबर्न में 6 घंटे लगातार जमकर बारिश हुई है। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि रविवार यानी मैच वाले दिन बारिश की संभावनाएं पहले की तुलना में कुछ हद तक कम हुई है।

बादल अभी भी छाए हुए हैं
मेलबर्न में मौजूद क्रिकेट फैंस लगातार वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक बादल अभी भी छाए हुए हैं। लेकिन संडे को होने वाले बारिश का अनुमान 90 प्रतिशत से घटकर 60 प्रतिशत हो गई है। लिहाजा अगर मौसम में सुधार होता है तो भारत-पाकिस्तान के बीच पूरे 20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

फैंस के लिए अच्छी खबर
रविवार को हवा की रफ्तार 30 किमी / घंटा से अधिक होने की उम्मीद है। दोनों क्रिकेट देशों के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि एक्यूवेदर की रिपोर्ट में अभी बारिश की संभावनाएं पहले के मुकाबले कम नजर आ रही है। देर रात बारिश होने के चांस अधिक है। लिहाजा शुरुआती घंटों में मैच प्रभावित नहीं होगा, लेकिन बाद में बारिश मैच में खलल डालने का काम कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications