T20 World Cup: सुपर-12 स्टेज के पांच मोमेंट्स जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में सबको हैरान कर दिया

मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में कई रोंगटे खड़े करने वाले पल हमें देखने को मिले। सुपर 12 स्टेज के समाप्त होने के बाद हम ऐसे 5 मौकों का जिक्र करना चाहेंगे जहां रोमांच अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया। इससे T20 वर्ल्ड कप में जितने उलटफेर हुए उतने इससे पहले किसी विश्वकप में नहीं देखे गए थे। टूर्नामेंट की सुपर 12 स्टेज से पहले ही वेस्टइंडीज जैसी टीम क्वालिफिकेशन राउंड में ही बाहर हो गई। और फिर सुपर-12 स्टेज में भी एक के बाद एक अपसेट देखने को मिले। इस दौरान बने 5 बेस्ट मोमेंट्स इस तरह से हैं।

जब विराट कोहली ने हारिस रऊफ पर छक्का मारा

जब विराट कोहली ने हारिस रऊफ पर छक्का मारा

यह भारत का इस टूर्नामेंट में पहला ही मुकाबला था और पाकिस्तान के खिलाफ उनकी हालत काफी खराब थी। विराट कोहली एक ऐसी पारी खेल रहे थे जो भारत को मैच में बनाए रख पा रही थी लेकिन अभी भी जीत बहुत दूर थी। लेकिन विराट ने हारिस रऊफ के 19वें ओवर में जिस तरह से 2 छक्के जड़े उसने भारत को जीत के बहुत करीब ला दिया। विराट कोहली की 82 रनों की पारी के सबसे बड़े हाईलाइट ये दो छक्के थे।

आयरलैंड की टीम ने अब इंग्लैंड को अपसेट किया

आयरलैंड की टीम ने अब इंग्लैंड को अपसेट किया

आयरलैंड वेस्टइंडीज को हराने के बाद सुपर 12 स्टेज में आया और उसने धाकड़ इंग्लैंड को भी मात देकर सुपर 12 में सनसनी मचा दी। यह मैच बारिश के कारण प्रभावित हुआ था और आयरिश टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 158 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम बारिश होने तक 105 रन पांच विकेट के नुकसान पर बना पाई। वे डीएलएस नियम के मुताबिक पांच रन कम पाए गए।

जिंबाब्वे को पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से 'बाहर' कर दिया

जिंबाब्वे को पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से 'बाहर' कर दिया

जिंबाब्वे की टीम ने पाकिस्तान को विश्व कप से लगभग बाहर ही कर दिया था। अफ्रीकी टीम ने 131 रनों का टारगेट देने के बाद पाकिस्तान को 129 रनों पर समेट दिया। अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के पास बचे हुए आसान मुकाबले थे जिनको जीतकर वे सेमीफाइनल में पहुंच सकते थे और पाकिस्तान आसानी से बाहर हो सकता था। इससे पहले पाक भारत से हार गया था। लेकिन नियति को तो कुछ और ही मंजूर था जिसका जिक्र नीचे किया गया है।

पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना-

पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना-

सुपर 12 स्टेज में अंतिम लीग मैच रविवार को थे। उस दिन तीन मुकाबले होने थे। पहले मैच में नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को हराते हुए पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने का खोया हुआ मौका फिर से वापस दे दिया। नीदरलैंड्स के 158 रनों के स्कोर के जवाब में प्रोटियाज 145 रन पर ही सिमट गए। इसके बाद पाकिस्तान ने अगले मैच में बांग्लादेश को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

मेजबान ऑस्ट्रेलिया का बाहर होना

मेजबान ऑस्ट्रेलिया का बाहर होना

ऑस्ट्रेलिया ने लीग स्टेज में बेहतरीन क्रिकेट खेला था। उनको 5 मैचों में केवल एक ही हार का सामना करना पड़ा लेकिन वे बाहर हो गए। ये हार उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही मैच में मिली थी। उन्होंने तीन मैच जीते और इंग्लैंड के खिलाफ बारिश के चलते एक मैच रद्द हो गया। कीवियों के खिलाफ मिली 89 रनों की हार ही मेजबानों का भाग्य तय कर गई और यही उनके लिए निर्णायक पल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+