T20 World Cup 2022: ये खिलाड़ी चलेगा, भारत ट्रॉफी ले उड़ेगा, कुछ ही गेंदों पर पलट देता है मैच

भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप का एक और सेमीफाइनल मुकाबला खेलने जा रही है जब 10 नवंबर को उनका सामना इंग्लैंड (India vs England) से होगा। यह दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला है क्योंकि पहले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड से खेलेगी। भारतीय टीम इस मैच में बहुत खुशी से जा रही है क्योंकि उसके धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) बहुत बेहतरीन समय पर बहुत ही जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अगर सूर्यकुमार यादव दो पारियां अपने मिजाज के मुताबिक खेल लेते हैं तो भारत अपना दूसरा T20 वर्ल्ड कप जीतने के एकदम नजदीक होगा।

ये खिलाड़ी चलेगा तो भारत ट्रॉफी ले उड़ेगा

ये खिलाड़ी चलेगा तो भारत ट्रॉफी ले उड़ेगा

आधुनिक क्रिकेट में मिस्टर 360 डिग्री के नाम को हासिल कर चुके यादव ने अपने पिछले मैच में जिंबाब्वे के खिलाफ 25 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली थी जो उनकी क्षमता की एक बानगी है। जब सभी भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने में दिक्कत आ रही थी तब सूर्यकुमार यादव ने मैदान के ऊपर ऐसे इनोवेटिव शॉट लगाए कि दर्शक मुग्ध रहने के सिवाए कुछ नहीं कर सके। आज की तारीख में सूर्य कुमार यादव नंबर एक खिलाड़ी हैं और मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ चुके हैं जो कभी इस फॉर्मेट में सबसे बड़े बल्लेबाज माने जाते थे।

उपमहाद्वीप के बल्लेबाज का खौफ

उपमहाद्वीप के बल्लेबाज का खौफ

भारत के एक और वर्ल्ड कप स्टार विराट कोहली हैं जिन्होंने अभी तक 5 मैचों में 246 रन बनाए हैं। पर स्काई 225 रन बनाकर भी विराट कोहली से स्ट्राइक रेट के मामले में बहुत ज्यादा है। यादव ने 193.6 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। जाहिर है वे आज विपक्ष के लिए खौफ हैं। इसलिए ही अग्रेंज ऑलराउंडर मोइन अली का कहना है कि सूर्यकुमार यादव इस समय बेस्ट बल्लेबाज हैं तो आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज मैथ्यू हेडन का कहना है कि सूर्यकुमार यादव ने साबित कर दिया है कि भारतीय उपमहाद्वीप के लोग भी इस फॉर्मेट में खौफ पैदा कर सकते हैं। इससे पहले टी-20 क्रिकेट में पावर का गेम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के नाम रहता था।

सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली का साथ मिल जाए

सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली का साथ मिल जाए

सूर्यकुमार यादव के इनोवेशन को विपक्षी सलाम ठोकते हुए नजर आते हैं। अगर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव दोनों का साथ मिल पाया तो जॉस बटलर एंड कंपनी के सामने एक ऐसी चुनौती होगी जिससे शायद वे पार ना पा सकें। इसी वजह से मोईन अली ने इंग्लैंड को इस मुकाबले में अंडरडॉग कहा है। यादव से बड़ी उम्मीदें इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब अर्धशतकीय पारी खेली थी तब भी उनका स्ट्राइक रेट काफी ऊंचा था और वह बड़ी ही मुश्किल पिच थी। भारत ने वह मैच हारा भी था लेकिन सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी ने दिल जीत लिया था। सूर्यकुमार यादव को पाकिस्तान के खिलाफ हाई प्रेशर वाले मैच में भले ही असफलता मिली लेकिन बाद में वे निखरते चले गए और सेमीफाइनल एक बार फिर से उतना ही हाई मुकाबला होने जा रहा है। विराट कोहली तो ऐसे मैचों में खेलने के लिए जाने जाते हैं और अगर यादव भी इसी अंदाज में रहे तो टीम इंडिया फाइनल का टिकट भी हासिल कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+