डांस और बैटिंग का मेल, निखर गया सूर्यकुमार यादव का खेल, कुछ ऐसी है पति-पत्नी की ये लव स्टोरी
भारतीय क्रिकेट टीम के चमकते सूरज सूर्य कुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी (Suryakumar Yadav's Wife Devisha Shetty) की लव स्टोरी एक बार फिर से चर्चित हो रही है। यादव जिस तरीके से इस टी-20 वर्ल्ड कप में एक के बाद एक क्रिकेट को फिर से डिफाइन करने की पारी खेल रहे हैं जब उसके पीछे के कारणों की तह में जाने की कोशिश हुई तो सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा का नाम भी सतह पर आ गया। असल में जब कोई बल्लेबाज इस तरह के धुआंधार अंदाज दिखाता है तो फैंस में अपने आप यह जानने की उत्सुकता बढ़ जाती है कि वह बाकियो से ऐसा क्या अलग करता है जो अन्य बल्लेबाजों की तुलना में मीलो आगे दिखाई देता है। (Photo- Devisha Suryakumar Yadav Instagram)

पति का मोबाइल अपने पास में रखने की वजह
सभी जानते हैं भारत में क्रिकेट देश के हर कोने में चला जाता है और बेस्ट ग्यारह को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है लेकिन सूर्यकुमार यादव तो अलग ही ग्रह के प्राणी नजर आते हैं। जब भी अपनी लय में होते हैं तो उनकी तुलना बिल्कुल एबी डिविलियर्स से की जाती है और वे साक्षात एबी डिविलियर्स का ही एक रूप नजर आते हैं। पता चला है कि उनकी पत्नी देविशा मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले पति का मोबाइल अपने पास में रख लेती है ताकि इस बल्लेबाज को किसी तरह का कोई डिस्टर्ब महसूस ना हो। ऐसा सूर्यकुमार यादव को मैच के मेंटल जॉन में रखने के लिए किया जाता है और यह काफी कारगर भी रहा है।

सूर्यकुमार यादव की सफलता में पत्नी का भी अहम योगदान
तो वही सूर्यकुमार यादव ने भी पिछले 4 साल में अपनी रणनीति के बारे में बात करते हुए पत्नी के योगदान पर भी बात की है। सूर्य कुमार का कहना है कि वह पिछले 4 सालों से एक रणनीति अपनाने की कोशिश करते रहे हैं जहां वे मैच से एक दिन पहले ब्रेक ले लेते हैं और अपनी पत्नी के साथ ही समय बिताते हैं। उनको एक दूसरे का साथ अच्छा लगता है एक दूसरे से बात करना अच्छा लगता है और इस दौरान मैच की कोई भी बात नहीं होती जिससे उनका दिमाग हल्का हो जाता है और वह बिना प्रेशर के अपनी बल्लेबाजी को इंजॉय करते हैं।

देविशा हर स्थिति में साथ देती हैं
सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उनकी पत्नी ने एक बात बड़ी स्पष्ट कर रखी है कि मैं चाहे कैसा भी खेलू लेकिन मैं वैसा ही इंसान रहूं जैसा मैं पहले था। सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा हर स्थिति में उनका साथ देती हैं। चाहे यह बल्लेबाज तब किसी वजह से रन नहीं बना पा रहा हो या फिर अब की तरह प्रचंड फॉर्म में चल रहा हो। देविशा के लिए सूर्यकुमार यादव हमेशा एक जैसे ही बने रहते हैं और कुमार की भी कोशिश हर परिस्थिति में अपने एक ही रूप को मेंटेन करने की होती है।

डांस और बैटिंग का मेल
देविशा एक अपर क्लास साउथ इंडियन फैमिली से ताल्लुक रखती हैं लेकिन उनकी परवरिश मुंबई में हुई है और यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई भी की है। उन्होंने मुंबई के आरए पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है और यही पर सूर्यकुमार यादव से उनकी मुलाकात हुई थी। सूर्यकुमार यादव अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से देविशा के दिल के राजकुमार बन गए थे तो वही देविशा अपनी डांसिंग स्किल से सूर्यकुमार यादव को भा गईं थीं। देविशा एक डांस कोच भी हैं और उनको सामाजिक कार्य करने में भी काफी आनंद आता है इसी वजह से उन्होंने कुछ एनजीओ के साथ मिलकर काम भी किया है।

एनिमल लवर हैं देविशा
जब स्काई की पत्नी की आदतों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं तो पता चलता है कि उनको खाना पकाने में भी विशेष रूचि है। वह एक एनिमल लवर भी है। सूर्यकुमार यादव और देविशा अपने साथ पैट यानी पालतू जानवर भी रखते हैं। इस जोड़ी ने 29 मई 2016 को सगाई की थी और फिर उसी साल 7 जुलाई को इनकी शादी भी हो गई थी जो दक्षिण भारतीय पारंपरिक रीति रिवाज से की गई थी और इसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया था। उस समय सूर्यकुमार यादव का कैरियर उच्च शिखर पर नहीं था लेकिन धीरे-धीरे यह बल्लेबाज अपनी प्रतिभा को जस्टिफाई करने में कामयाब रहा और आज पूरी दुनिया में क्रिकेट में भारत का एक चमकता हुआ नाम है।
देविशा के बारे में कहा जाता है कि वह पति का हर समय साथ देती हैं और उन्होंने अपनी पीठ पर सूर्यकुमार यादव के नाम का टैटू भी बनवाया हुआ है। देविशा को लगभग हर टूर पर अपने पति के साथ देखा जा सकता है और वे सोशल मीडिया पर भी खासी सक्रिय रहती हैं। सूर्यकुमार यादव के साथ भी उन्होंने अपनी कई पोस्ट शेयर की हुई है।












Click it and Unblock the Notifications