T20 World Cup 2022: सुपर 12 राउंड का सज गया मंच, कल से शुरू होंगे मुकाबले, जानिए आगे का पूरा शेड्यूल
T20 World Cup 2022 में शुक्रवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के मुकाबले के साथ ही फर्स्ट राउंड के मैच खत्म हो गए और सुपर 12 राउंड के लिए 12 टीमें भी फाइनल हो गईं। आयरलैंड की टीम ग्रुप 1 में पहुंची है, जबकि जिम्बाब्वे ग्रुप बी में है, जहां भारत भी उसके साथ है। वहीं फर्स्ट राउंड मुकाबलों में वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, यूएई और नामीबिया विश्व कप से बाहर हो गई हैं। आपको बता दें कि आज के मुकाबले में जिम्बाब्वे ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराकर सुपर 12 में जगह बना ली थी। वहीं आज सुबह के मैच में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर उसे बाहर कर दिया था।

सुपर 12 राउंड का कल से होगा आगाज
फर्स्ट राउंड के मुकाबले खत्म होने के बाद अब सुपर 12 के ग्रुप ए और ग्रुप बी की टीमें फाइनल हो गई हैं। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, श्रीलंका और आयरलैंड हैं। वहीं ग्रुप बी में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स की टीमें हैं। टी20 विश्व कप में अब कल से सुपर 12 राउंड के मैच शुरू हो रहे हैं। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच है, जबकि रविवार को भारत और पाकिस्तान का मैच होगा।
सुपर 12 में कैसे होंगे मैच?
टी20 विश्व कप के इस राउंड में ग्रुप की हर टीम ग्रुप की अन्य टीमों के साथ एक-एक मैच खेलेगी। ऐसे में एक टीम के इस राउंड में 5 मैच होंगे। जो टीम सबसे अधिक जीत दर्ज करेगी वो ग्रुप की टॉप पोजिशन हासिल करेगी और दोनों ग्रुप से 2-2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी और फिर सेमीफाइनल से दो टीमें फाइनल में जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications