SA vs NED: नीदरलैंड्स के 'चमत्कार' को मिला सोशल मीडिया का नमस्कार, मीम्स ले रहे हैं मौज

नीदरलैंड्स की टीम ने साउथ अफ्रीका को मात देकर टी20 वर्ल्ड कप का एक बड़ा उलटफेर कर दिया है। प्रोटियाज वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं और पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा हो चुकी हैं। इस मुकाबले में नीदरलैंड्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 158 रन बनाए। सभी बल्लेबाजों ने शानदार योगदान दिया। माइबर्ग ने 30 गेंदों पर 37, मैक्स ओडेड ने 31 गेंदों पर 29 रन बनाकर नींव अच्छी रखी जिसके बाद टॉम कूपर ने 19 गेदों पर 35 रनों की पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे एकरमैन ने 26 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए।

 Netherlands victory over South Africa

एनिरक नोर्टेज एक बार फिर घातक रहे जिन्होंने चार ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट लिया। केशव महाराज ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए।

वहीं दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका डिकॉक के तौर पर लगा। टेंबा बावुमा और रिले रोसौव ने पारी सजाने की कोशिश की लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद एडन मार्करम और डेविड मिलर भी 17-17 रनों का योगदान ही कर सके। कुल मिलाकर दक्षिण अफ्रीका रनों के लिए संघर्ष करता दिखाई दिया और 148 रन ही बना सका।

इस मैच में मिली हार के बाद प्रोटियाज वाकई में चोकर्स साबित हुए और पूरे ग्रुप के समीकरण ही बदल गए। अब बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसी टीमों को रेस में आने का मौका मिल गया जो बहुत पहले ही दौड़ में पिछड़ चुकी थी। दक्षिण अफ्रीका ने खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारकर खुद को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है।

इस मैच के बाद कई मीम्म वायरल हुई हैं जिनको आप यहां पर देख सकते हैं। वसीम जाफर ने पाकिस्तान और बांग्लादेशी फैंस के लिए वीडियो शेयर किया है।

साउथ अफ्रीका द्वारा बार-बार वर्ल्ड कप में खराब खेल दिखाने के लिए चोकर्स की मीम्स भी खूब वायरल हो रही हैं।

South Africa

इस जीत से पाकिस्तानियों की बांछे खिल गई हैं। वे बहुत खुश हैं क्योंकि उनकी टीम को वर्ल्ड कप में नया जीवन मिला है। उनके रिएक्शन यहां पर देख सकते हैं।

 Netherlands victory over South Africa makes several memes on Social Media

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+