T20 WC 2022 राउंड 1 में होंगी श्रीलंका, वेस्टइंडीज जैसी धाकड़ टीमें, जानिए इसके बारे में सब कुछ
T20 वर्ल्ड कप 2022 में राउंड 1 (T20 World Cup 2022 Round 1) की शुरुआत कल यानी 16 अक्टूबर से होने जा रही है जहां पर आठ टीमें मुकाबला करेंगी और 4 टीमें सुपर 12 स्टेज में आगे बढ़ जाएंगी। ग्रुप ए में नीदरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, नामीबिया और श्रीलंका को रखा गया है। ग्रुप 2 में वेस्टइंडीज, जिंबाब्वे, आयरलैंड और स्कॉटलैंड को रखा गया है। यानी हर ग्रुप से टॉप की दो टीमें सुपर-12 में पहले से मौजूद 8 टीमों के साथ ज्वाइन करेंगी और फिर यह प्रतियोगिता अपने रोमांच में खुल जाएगी। (फोटो सौजन्य- ICC ट्विटर)

रविवार को श्रीलंका और नामीबिया का मुकाबला है और इसके साथ ही विश्व कप शुरू हो जाएगा। इसके बाद उसी दिन यूएई और नीदरलैंड की टीमें अपना दूसरा ग्रुप ए मुकाबले का मैच खेलेंगे।
T20 वर्ल्ड कप के राउंड 1 के मैचों को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग स्मार्टफोन पर डिजनी प्लस हॉटस्टार पर की जाएगी।
श्रीलंका-
श्रीलंका इस ग्रुप की एक मजबूत टीम है जिसके पास पिछले महीने एशिया कप जीतने का कॉन्फिडेंस है। इस टीम में कोई एक बहुत बड़ा सितारा नहीं है जिसके कंधे पर टीम मैच जीतने की जिम्मेदारी डाल सके बल्कि सभी मिलजुल कर प्रयास करते हैं। दासुन सनाका ने अभी तक अच्छी कप्तानी दिखाई है।
स्क्वॉड- दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा (फिटनेस के अधीन), लाहिरू कुमारा (फिटनेस के अधीन), दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन।
वेस्टइंडीज
ग्रुप की दूसरी मजबूत टीम वेस्टइंडीज की है जो T20 फॉर्मेट में अब संघर्ष करने लगे हैं। पिछली बार भी उन्होंने T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को छोड़कर सभी से मार खाई थी। हालांकि यह दो बार के विश्व चैंपियन हैं और उनको यह साबित करना होगा कि अभी भी उनमें दमखम बाकी है।
स्क्वॉड- निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, यानिक कैरिया, जॉनसन चार्ल्स, शेल्डन कॉटरेल, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, काइल मेयर्स, ओबेद मैककॉय, रेमन रीफर, ओडियन स्मिथ, शमर ब्रूक्स।
नामिबिया
पिछली बार सुपर 12 में नामीबिया की कमान संभालने वाले गेरहार्ड इरास्मस फिर से कप्तान हैं। टॉप लेवल के क्रिकेट में डेविड विसे का अनुभव भी नामीबिया के काम आने की उम्मीद है। इस टीम के पास कुछ अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद हैं।
स्क्वॉड- गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, दीवान ला कॉक, स्टीफन बार्ड, निकोल लॉफ्टी ईटन, जान फ्रीलिंक, डेविड विसे, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, तांगेनी लुंगमेनी, माइकल वैन लिंगेन, बेन शिकोंगो, कार्ल बिरकेनस्टॉक, लोहान लौवरेंस , हेलो हां फ्रांस।
नीदरलैंड्स
पीटर सीलार के रिटायरमेंट के बाद, स्कॉट एडवर्ड्स के पास टूर्नामेंट में डच टीम की कमान संभालने की जिम्मेदारी है। पॉल वैन मीकेरेन, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन और लोगान वैन बीक को दुनिया भर में खेलने का अनुभव है। मैक्स ओ'डॉड काफी समय से उनके स्टैंडआउट बल्लेबाज रहे हैं।
स्क्वॉड- स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, शारिज अहमद, लोगान वैन बीक, टॉम कूपर, ब्रैंडन ग्लोवर, टिम वैन डेर गुग्टेन, फ्रेड क्लासेन, बास डी लीड, पॉल वैन मीकेरेन, रोएलोफ़ वैन डेर मेर्वे, स्टीफन मायबर्ग, तेजा निदामानुरु, मैक्स ओ'डॉड, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह
संयुक्त अरब अमीरात
अहमद रजा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद अब कमान की जिम्मेदारी सीपी रिजवान पर है। इससे पहले, यूएई एशिया कप 2022 के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा और घर में बांग्लादेश से दो मैच भी हार गया। हालांकि, जुनैद सिद्दीकी ने वार्म अप मैचों में अच्छी बॉलिंग की थी। बल्लेबाजी में टीम काफी हद तक मुहम्मद वसीम, चिराग सूरी और वृतिया अरविंद पर निर्भर करेगी।
स्क्वॉड- वसीम, बासिल हमीद, आर्यन लकड़ा, जवार फरीद, काशिफ दाऊद, कार्तिक मयप्पन, अहमद रजा, जहूर खान, जुनैद सिद्दीकी, साबिर अली, अलीशान शराफू, अयान खान
आयरलैंड-
आयरलैंड सुपर 12 में जगह बनाने के प्रबल दावेदारों में से एक है। हैरी टेक्टर शानदार फॉर्म में है। बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि पॉल स्टर्लिंग और एंड्रयू बालबर्नी कैसा प्रदर्शन करते हैं।
स्क्वॉड- एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, कॉनर ओल्फर्ट, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, ग्राहम ह्यूम।
जिम्बॉब्वे-
इस साल की शुरुआत में, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को उसके पिछवाड़े में हराया था और इससे उन्हें काफी आत्मविश्वास मिलना चाहिए। क्रेग एर्विन अपने तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी की वापसी के साथ उनका नेतृत्व करने के लिए वापस आ गए हैं। तीनों विभागों में रयान बर्ल उनके लिए बेहतरीन रहे हैं। अगर जिम्बाब्वे सुपर 12 में आगे बढ़ना चाहता है तो सीन विलियम्स और सिकंदर रजा को भी कदम बढ़ाना होगा।
स्क्वॉड- क्रेग एर्विन (कप्तान), रेयान बर्ल, रेजिस चकाबवा, तेंदई चतरा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, सीन विलियम्स।
स्कॉटलैंड-
काइल कोएत्जर के संन्यास के बाद स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी के मुख्य आधार रिची बेरिंगटन हैं और वे ही टीम की कमान संभालेंगे। वे 2021 में सुपर 12 के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहे थे। मार्क वाट, जोश डेवी और कैलम मैकलियोड उनके सबसे अनुभवी क्रिकेटरों में से हैं। जॉर्ज मुन्से के पास काफी क्षमता है जिसको वे बेहतरीन बॉलिंग के सामने परखने से भी नहीं हिचकेंगे।
स्क्वॉड- रिचर्ड बेरिंगटन (कप्तान), जॉर्ज मुन्से, माइकल लीस्क, ब्रैडली व्हील, क्रिस सोल, क्रिस ग्रीव्स, सफ्यान शरीफ, जोश डेवी, मैथ्यू क्रॉस, कैलम मैकलियोड, हमजा ताहिर, मार्क वाट, ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, क्रेग वालेस।












Click it and Unblock the Notifications