BCCI vs PCB विवाद पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, IND vs PAK मैच में बारिश पर दिया ये बयान

BCCI vs PCB के बीच विवाद एक ऐसे समय आया जब टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होने जा रहा है। इस विवाद पर रोहित शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है वे इस समय केवल मैच पर अपना फोकस करना चाहते हैं। यह सारा मामला तब शुरू हुआ जब बीसीसीआई सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसीडेंट जय शाह ने कहा कि भारतीय टीम अगले साल टी20 वर्ल्ड कप 2023 के दौरान पाकिस्तान नहीं जाएगी बल्कि यह प्रतियोगिता एक न्यूट्रल स्थान पर होगी। इसके बाद पीसीबी की ओर से कहा गया कि वे भी वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत नहीं आएंगे। (फोटो सौजन्य- BCCI)

 रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

भारत पाकिस्तान मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेस में रोहित शर्मा से जब इस मामले पर बात करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड इस पर फैसला लेंगे।

रोहित ने मेलबर्न में कहा, मेरा कहना है कि वर्ल्ड कप पर फोकस कीजिए, क्योंकि ये हमारे लिए अहम है। हम इस बात को लेकर चिंतित नहीं है कि बाद में क्या होगा। इसके बारे में बात करने का कोई तुक नहीं है क्योकि बीसीसीआई इस पर फैसला लेगी। हम बस कल होने वाले गेम पर फोकस कर रहे हैं।

IND vs PAK मैच में बारिश पर दिया ये बयान

IND vs PAK मैच में बारिश पर दिया ये बयान

इससे पहले भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर साफ कर चुके हैं कि भारत ही अगले साल वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगी और वह किसी की सुनने वाला नहीं है। देश ने क्रिकेट में काफी योगदान दिया है।

इसके अलावा रोहित ने बारिश के खतरे पर बात की जो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मंडरा रहा है। रोहित ने कहा कि, अगर आप देखे तो बारिश के कारण टॉस की अहमियत कम हो जाती है। लेकिन मैं मेलबर्न में मौसम के बारे में लगातार सुन रहा है, ये बदलता रहता है। आप नहीं जानते कल क्या होगा, जो हमारे हाथ में नहीं है। हम यह सोचकर ही आए हैं कि 40 ओवर का मैच होगा लेकिन अगर यह छोटे भी हो जाते हैं तो हम इसके लिए भी तैयार हैं। खिलाड़ियों को पता है तब क्या करना है। हो सकता है 10 ओवर डालने पड़े या 5 ओवर एक टीम के लिए हो जाएं, हम सब चीज के लिए रेडी हैं। अच्छी बात यह है कि हम भारत में एक मैच खेल चुके हैं जो 8 ओवर का था।

पाकिस्तान की बॉलिंग और हमारी बैटिंग

पाकिस्तान की बॉलिंग और हमारी बैटिंग

पाकिस्तान से खेलने के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा: "मैं दबाव की बात नहीं करना चाहता, लेकिन यह लगातार रहता है। यह कभी भी बदलने वाला नहीं है। मैं इसे चुनौती के रूप में लेना चाहता हूं। यह पाकिस्तानी टीम एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण टीम है, मैंने 2007 से 2022 तक जितनी भी पाकिस्तान टीमों के खिलाफ खेला है, वे एक अच्छी टीम रही हैं। बस, मेरा यकीन इस पर है कि यदि आप मैच के दिन काफी अच्छे हैं, तो आप किसी को भी हरा देंगे। और जिस दिन आप अच्छे होंगे, आप जीत हासिल करेंगे। पाकिस्तान पिछले विश्व कप में अच्छा रहा है, उन्होंने हमें हराया।"

रोहित ने कहा, हम जानते हैं पाकिस्तान की बॉलिंग कितनी बढ़िया है, हमारे पास अनुभवी बैटिंग है। ऐसे दो प्रतिद्वंदियों के बीच मैच होना अच्छा है। हम जानते हैं उनकी बॉलिंग हमें चुनौती देगी। हमारे बल्लेबाज रेडी हैं। हम जानते हैं बैटिंग-बॉलिंग के अलावा फील्डिंग की भी अहमियत क्या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+