IND vs ENG: 'सेमीफाइनल में मिला मौका तो खूब लगाएगा छक्का-चौका', वर्ल्ड कप विजेता ने जताया भरोसा

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को लेकर एक बार फिर बहस चल पड़ी है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में इन दोनों में से किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाये, इस पर दिग्गजों की राय अलग-अलग है।

Rishabh Pant Should Be Preferred Over Dinesh Karthik: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को लेकर एक बार फिर बहस चल पड़ी है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में इन दोनों में से किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाये, इस पर दिग्गजों की राय अलग-अलग है। ऋषभ पंत को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे।

दिनेश कार्तिक खेलेंगे या ऋषभ पंत?

दिनेश कार्तिक खेलेंगे या ऋषभ पंत?

सेमीफाइनल में दिनेश कार्तिक खेलेंगे या ऋषभ पंत इस बात पर चर्चाएं जोरों पर है। भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने ऋषभ पंत की वकालत की है। वहीं अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। रॉबिन उथप्पा का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत टीम के लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं। वह बल्लेबाजी में टीम के लिए काफी मददगार साबित होंगे।

ऋषभ पंत उठा सकते हैं गेंदबाजों का फायदा

ऋषभ पंत उठा सकते हैं गेंदबाजों का फायदा

बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत की वकालत करते हुए रॉबिन उथप्पा ने कहा कि टीम को अब ऋषभ पंत के साथ ही आगे जाना चाहिए। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद के खिलाफ बाएं हाथ के ऋषभ पंत काफी उपयोगी बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ भी पंत की अप्रोच सही थी, लेकिन वह अनलकी रहे और फील्डर ने उनका एक बेहतरीन कैच पकड़ लिया।

एडिलेड के मैदान पर पंत होंगे असरदार

एडिलेड के मैदान पर पंत होंगे असरदार

उथप्पा ने कहा कि अगर ऋषभ पंत खेलते हैं तो बाएं हाथ के बल्लेबाज की कमी भी पूरी हो जाएगी। ऋषभ पंत एक मैच विनर खिलाड़ी है और जिस दिन वह लय में रहेंगे तो विरोधियों के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होगा। पंत ने मौजूदा टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में सिर्फ एक मैच खेला है। वह रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने अंतिम सुपर 12 मुकाबले में भारत के लिए प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। वह 5 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी ओर कार्तिक भी मौजूदा विश्व कप में एक फिनिशर की भूमिका निभाने में विफल रहे हैं, जहां उन्होंने चार मैच खेले हैं और सिर्फ 14 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+