T20 World Cup 2022: Ricky Ponting ने की भविष्यवाणी, बताया किन दो टीमों के बीच होगा फाइनल मैच

अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को दो विश्वकप जिताने वाले दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने टी20 विश्वकप 2022 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

नई दिल्ली, 26 जुलाई: अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को दो विश्वकप जिताने वाले दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने टी20 विश्वकप 2022 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। द आईसीसी रिव्यु में संजना गणेशन से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस मेगा इवेंट का फाइनल मुकाबला किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस साल कौन सी टीम विश्वकप जीत सकती है।

यह टीम जीतेगी विश्वकप

यह टीम जीतेगी विश्वकप

पोंटिंग ने कहा, मुझे लगाता है कि टी20 विश्वकप ट्रॉफी को जीतने के लिए किस्मत का साथ होना जरुरी है। दो टीमें भारत और ऑस्ट्रेलिया ही इस बार टी20 विश्वकप के फाइनल में जगह बनाएंगी। पोंटिंग ने कहा, मुझे लगता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया फाइनल में खेलने वाली दो टीमें होंगी। मुझे बस इतना कहना है कि ऑस्ट्रेलिया टीम फाइनल में इंडिया को हरा देगी। वर्तमान चैंपियन के पास घरेलू परिस्थितियां हैं और यह एक ऐसी चीज है जो पिछले विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया की जीत को उल्लेखनीय नहीं बनाता, लेकिन उनके लिए यह थोड़ा अच्छा है।

ये टीमें हैं मजबूत

ये टीमें हैं मजबूत

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि मेरे जैसे बहुत से लोगों ने सोचा था कि जब वे संयुक्त अरब अमीरात गए थे, तो आईपीएल के पीछे उन्हें जिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था, तो ऐसे में उनके जीतने के चांस काम ही थे। पर उन्होंने रास्ता ढूंढ निकाला। मुझे लगता है कि कागज पर तीन टीमें जो सबसे अधिक क्लास और सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली दिखती हैं। ये टीमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड हैं।

ऑस्ट्रेलिया में होगा टूर्नामेंट

ऑस्ट्रेलिया में होगा टूर्नामेंट

बता दें कि इस साल 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2021 में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्वकप अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया को इस बार घरेलू परिस्थितियों को फायदा मिलेगा। वहीं पिछले टी20 विश्वकप में लीग स्टेज से बाहर होने वाली भारतीय टीम इस बार शानदार वापसी कर खिताब अपने नाम करना चाहेगी। विश्वकप के लिए भारतीय टीम लगातार टी20 सीरीज खेलकर अपनी तैयारी कर रही है। टीम इंडिया 29 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+