T20 World Cup 2022: वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पर बरसेंगे करोड़ों रुपये, हारने वाली टीम भी होगी मालामाल

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इस ट्रॉफी के लिए कुल 16 टीमों के बीच जंग होगी। भाग लेने जा रही हैं।

नई दिल्ली, 30 सितंबर। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इस ट्रॉफी के लिए कुल 16 टीमों के बीच जंग होगी। भाग लेने जा रही हैं। टॉप की 8 टीमों को सीधे ग्रुप-12 स्टेज में एंट्री मिली है, जबकि 4 टीमें क्वालिफिकेशन राउंड जीतकर अपनी जगह पक्की करेंगी। इस साल वर्ल्ड कप जीतने की दावेदार टीमों में भारत का नाम भी शामिल है।

Recommended Video

    T20 WC: Winner को मिलेंगे इतने करोड़, IPL विजेता से भी कम, जानें पूरी डिटेल |वनइंडिया हिंदी*Cricket

    भारतीय टीम 15 साल बाद करना चाहेगी कमाल

    भारतीय टीम 15 साल बाद करना चाहेगी कमाल

    भारतीय टीम के नाम अब तक सिर्फ एक ही टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड है। भारत ने सबसे पहले साल 2007 में जब टी-20 वर्ल्ड की शुरुआत हुई थी तो इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ टीम ने आखिरी ओवर में बहुत ही क्लोज मैच अपने नाम किया था। इस साल फिर टीम के पास इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाने का मौका होगा।

    विजेता टीम को मिलेंगे करोड़ो रुपये

    विजेता टीम को मिलेंगे करोड़ो रुपये

    आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए शुक्रवार 30 सितंबर को इनामी राशि की घोषणा कर दी है। इस बार विजेता टीम को us$1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर करीब 13 करोड़ रुपये मिलेंगे। आईसीसी ने अपने ऑफिश्यली ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। जिसके जरिए उन्होंने इस साल वर्ल्ड कप में टीमों को मिलने वाली प्राइज मनी के बारे में विस्तार से जानकारी शेयर की है।

    फाइनल-सेमीफाइनल में पहुंची टीमों को भी मिलेगा पैसा

    फाइनल-सेमीफाइनल में पहुंची टीमों को भी मिलेगा पैसा

    आईसीसी द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक फाइनल में हारने वाली टीम को 6.52 करोड़ रुपये मिलेंगे। जबकि सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को 3.26 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इतना ही नहीं सुपर-12 में पहुंचने वाली टीमों को भी इस बार आईसीसी की तरफ से अच्छा खासा पैसा दिया जाएगा। न इन टीमों को प्राइज़ मनी के तौर पर 57-57 लाख रुपये दिए जाएंगे।

    यहां जानें किसको मिलेंगे कितने पैसे

    यहां जानें किसको मिलेंगे कितने पैसे

    वर्ल्ड कप विनर - 13 करोड़ रुपये से अधिक
    रनरअप - करीब 6.52 करोड़ रुपये
    सेमीफ़ाइनल हारने वाली टीम - 3.26 करोड़ रुपये
    सुपर 12 जीत - 32 लाख रुपये
    सुपर 12 एग्जिट - 57 लाख रुपये
    पहले दौर की जीत - 32 लाख रुपये
    पहले दौर से बाहर होने पर - 32 लाख रुपये

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+