वर्ल्ड कप में एक बार फिर पाकिस्तान बिगाड़ सकती है भारत का खेल, कोहली के साथी खिलाड़ी ने टीम को चेताया

वर्ल्ड कप में भारत को अपना पहला ही मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है पाकिस्तान ने पिछले साल वर्ल्ड कप में भारत को 10 विकेट से हराकर टीम के वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ा था।

नई दिल्ली, 16 सितंबर। वर्ल्ड कप में भारत को अपना पहला ही मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है पाकिस्तान ने पिछले साल वर्ल्ड कप में भारत को 10 विकेट से हराकर टीम के वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ा था। एशिया कप में भी पाकिस्तान की टीम ने भारत को हराकर सुपरफोर से बाहर का रास्ता दिखाया है। ऐसे में 23 अक्टूबर को होने वाले मैच में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ संभलकर खेलना होगा।

पाकिस्तान और अफ्रीका के खिलाफ रहना होगा सावधान

पाकिस्तान और अफ्रीका के खिलाफ रहना होगा सावधान

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने भारतीय टीम को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मुकाबलों को काफी संभलकर खेलना होगा। भारतीय टीम को लीग स्टेज में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी एक मैच में जीत हासिल करना होगा लेकिन भारत के लिए यह इतना आसान नहीं होने वाला है। ऐसे में टीम मैनजमेंट को इसके लिए मजबूत प्लानिंग बनानी होगी।

जीत के साथ करनी होगी वर्ल्ड कप की शुरुआत

जीत के साथ करनी होगी वर्ल्ड कप की शुरुआत

पार्थिव पटेल के मुताबिक भारतीय टीम को अपने वर्ल्ड के शुरुआती मुकाबलों को जीतना होगा। पिछली बार की तरह अगर टीम दो लगातार मैच गंवा देती है तो फिर टीम के लिए वापसी करना नामुमकिन हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप में एक मैच हारते ही टीम का मनोबल नीचे गिर जाता है। जैसा कि पिछले साल देखने को मिला था। भारतीय टीम को पिछली बार की गलतियों को दोहराने से बचना होगा।

पाकिस्तान की सोच अब काफी अलग होगी

पाकिस्तान की सोच अब काफी अलग होगी

पाकिस्तान ने पहली बार साल 2021 में वर्ल्ड कप के मुकाबलों में भारत को हराया। इससे पहले भारतीय टीम ने हमेशा पाकिस्तान को पटखनी दी थी। पाकिस्तान की टीम ने भी शायद नहीं सोचा होगा कि वो भारत के खिलाफ 10 विकेट से मुकाबला जीत लेंगे। पहले और अब में काफी फर्क आ गया है, वह अब एक अलग सोच के साथ मैदान पर उतरेंगे। भारतीय टीम के पास अब पहले से अधिक चुनौती होगी।

रोहित और विराट को करनी चाहिए ओपनिंग

रोहित और विराट को करनी चाहिए ओपनिंग

आईपीएल की टीम आरसीबी में कोहली के साथ खेल चुके पार्थिव पटेल का मानना है कि रोहित और विराट को टी-20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करनी चाहिए। अगर रोहित और कोहली पहले छह ओवर तक खेल सकते हैं तो मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में वह एक बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब हो जाएंगे। जिससे टीम को फायदा पहुंचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+