T20 World Cup 2022: पाकिस्तान टीम के साथ जुड़े शाहीन अफरीदी, फखर जमान- VIDEO
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम में उसके बल्लेबाज फखर जमान और स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी जुड़ गए हैं। रविवार को इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी टीम के साथ री-ज्वाइन किया। इसकी एक वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर की है जहां पर इन दोनों खिलाड़ियों को अपने बाकी टीम के साथियों के साथ जुड़ते हुए देखा जा सकता है।

शाहिद अफरीदी हाल ही में अपनी घुटने की चोट से रिकवर हुए हैं जो उनको इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते हुए लगी थी। उसके बाद से उन्होंने कोई भी प्रतिस्पर्धी मुकाबला नहीं खेला है। शाहिद अफरीदी इसके चलते कुछ द्विपक्षीय सीरीज भी मिस कर गए और सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि वे एशिया कप में भी नहीं खेल पाए। इसके बाद T20 वर्ल्ड कप में उनकी उपस्थिति पर सवाल उठाए गए थे लेकिन उन्होंने लंदन में अपना काफी अच्छा रिहैबिलिटेशन किया और ऐसा लगता है कि पीसीबी ने भी उनके ऊपर काफी मेहनत की है जिसका नतीजा दिखाई दे रहा है।
अब शाहीन अफरीदी 23 अक्टूबर को भारत के खिलाफ सुपर 12 स्टेज मुकाबले में पूरी तरह तैयार हैं लेकिन देखने वाली बात होगी कि क्या वे पूरी तरह मैच फिट हैं? और वह उसी लय से गेंदबाजी कर पाएंगे जैसे उन्होंने पिछले साल दुबई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 3 विकेट चटकाकर की थी और पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत हासिल हुई थी। अब उनके सामने इसी प्रदर्शन को फिर से दौरान एक चुनौती है। वैसे पाकिस्तान टीम के नजरिए से अच्छी बात यह है कि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई ट्राई सीरीज में जीत हासिल करने में कामयाबी दर्ज की है।
जहां तक फखर जमां की बात है तो उनको टीम में एक खिलाड़ी के तौर पर लिया गया था। हालांकि इस खिलाड़ी ने लेग स्पिनर उस्मान कादिर के चोटिल होने के बाद खुद को उनकी जगह रिप्लेस कर लिया है। T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ होने वाले वार्म अप मैच में फखर नहीं दिखेंगे जो 17 अक्टूबर को ब्रिसबेन में होने जा रहा है। वैसे इस मैच के लिए शाहिद अफरीदी को फिट घोषित कर दिया गया है जो पाकिस्तान की नजर से बहुत अच्छी बात है। पाकिस्तान इसी जगह पर मोहम्मद नबी की अफगानिस्तान के खिलाफ भी अपना दूसरा वाला मैच खेलेगा।












Click it and Unblock the Notifications