T20 World Cup: मोहम्मद शमी बॉलिंग पर लौटे, दिनेश कार्तिक को बोल्ड करके दिखाया 'फिट हूं मैं'

T20 World Cup Team India: भारत T20 वर्ल्ड कप 2022 में जसप्रीत बुमराह के बिना खेलेगा क्योंकि उनको कमर में चोट के चलते बाहर होना पड़ा है। इसके बाद सिलेक्टरों ने मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर वर्ल्ड कप में शामिल कर लिया है। यह तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुका है और टीम की स्क्वायड का हिस्सा भी बन चुका है। इसके साथ ही शमी गाबा में T20 वर्ल्ड कप के बारे में मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला है।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Mohammed Shami ने चटके 4 विकेट,कंगारुओं के छुड़ाए पसीने |वनइंडिया हिंदी*Cricket
    गाबा में बॉलिंग करते हुए देखे गए

    गाबा में बॉलिंग करते हुए देखे गए

    यह मुकाबला सोमवार को होगा और इस मैच से पहले शमी इंडियन टीम के साथ गाबा में बॉलिंग करते हुए देखे गए जहां पर उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को क्लीन बोल्ड किया। शमी ने पिछले साल T20 वर्ल्ड कप के बाद कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला इस फॉर्मेट में नहीं खेला। इसके बावजूद उनको टीम में रिजर्व खिलाड़ियों में जगह दी गई थी जहां दीपक चाहर को भी उनके साथ जोड़ा गया था लेकिन वह भी चोट के चलते बाहर हो चुके हैं और शमी भूमरा के रिप्लेसमेंट के तौर पर मुख्य स्क्वायड में आ गए हैं।

    दिनेश कार्तिक को बोल्ड किया

    दिनेश कार्तिक को बोल्ड किया

    रविवार को भी शमी ट्रेनिंग के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वार्म अप मैच की तैयारी करते हुए देखे गए। उनको दिनेश कार्तिक के खिलाफ बॉलिंग करते हुए देखा गया और बाद में उन्होंने उनको क्लीन बोल्ड भी किया। उस समय दिनेश कार्तिक समय पर स्कूप शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल ने भी दिनेश कार्तिक को नेट में गेंदबाजी की। भारत पहले ही अपने दो वॉर्मअप मैच वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल चुका है जहां पहले मुकाबले में जीत और दूसरे में हार मिली थी।

    यहां देखें वीडियो-

    टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वार्म अप मैच के बाद 19 अक्टूबर को गाबा में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ेगी। उसके बाद भारतीय टीम का मुख्य अभियान 23 अक्टूबर में पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होगा जो आईकॉनिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने जा रहा है। अभी भी टीम उस हार को नहीं भुला सकती है जो पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान ने उनको दी थी। भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप की अन्य टीमें साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+