Ind vs Pak: भारत के खिलाफ भिड़ने से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा बयान, कहा- पिछले एक साल से हम...
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में एक बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। आइकॉनिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस मैच का इंतजार फैंस अभी से ही बेसब्री के साथ कर रहे है
India vs Pakistan, ICC Men's T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में एक बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। आइकॉनिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस मैच का इंतजार फैंस अभी से ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं। पिछले महीने एशिया कप में सुपरफोर में इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसे पाकिस्तान ने जीतकर भारत को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था।

मोहम्मद रिजवान ने मैच से पहले कही यह बात
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले कुछ बातों का जिक्र किया है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में मोहम्मद रिजवान ने कहा कि दोनों टीमों ने पिछले एक साल में जिस तरह का प्रदर्शन किया है। ऐसे में दोनों टीमों में ज्यादा अंतर नहीं है। हम एक साल से टी-20 फॉर्मेट में लगातार बेहतर कर रहे हैं।

भारत के खिलाफ मुकाबले में दवाब होता ही है
मोहम्मद रिजवान ने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों पर दवाब होता है। मैं हमेशा चीजों को सिंपल रखने की कोशिश करता हूं। जाहिर तौर पर पूरे टीम में ऐसा माहौल होता है, लेकिन मैच के दौरान सिचुएशन के मुताबिक दवाब आना स्वभाविक है। वर्ल्ड कप का मैच होने की वजह से हमारे लिए यह बेहद अहम है।

मोहम्मद रिजवान लगातार बना रहे हैं रन
पाकिस्तान के लिए अच्छी बात यह है कि विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान फॉर्म में हैं। पाकिस्तान ने गुरुवार को क्राइस्टचर्च में बांग्लादेश को हराया। इस मैच में भी रिजवान ने शानदार अर्धशतक जड़ने का काम किया था। मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 78 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। पिछले साल दुबई में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को दस विकेट से जीत दिला दी थी।

भारत लेना चाहेगा हार का बदला
पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट से मिली हार को भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस भी अब तक भुला नहीं सके हैं। लिहाजा रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत इसका बदला लेना चाहेगी। पाकिस्तान की टीम अपने मीडिल ऑर्डर बल्लेबाजी को लेकर जरूर चिंतित होगी। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फॉर्म दिखाया है, जिसे वह वर्ल्ड कप में भी बरकरार रखना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications